Civi 5 Pro को इस महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। Civi 4 Pro में 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। इस टिप्सटर ने कहा है कि Civi 5 Pro में मीडियम साइज OLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है।
Civi 5 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Elite दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Civi 5 Pro में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें Leica ट्यून्ड रियर कैमरा मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में फाइबरग्लास की कोटिंग दी जा सकती है। शाओमी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Xiaomi Civi Pro फोन के लीक स्पेसिफिकेशन Xiaomi Civi फोन जैसे ही हैं, लेकिन इसमें कॉन्फिग्रेशन में अपग्रेड देखने को मिला है। यह फोन 6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी रैम के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।