• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi लाने वाली है गेमिंग के दीवानों के लिए स्मार्टफोन, 8 जीबी रैम होने का खुलासा

Xiaomi लाने वाली है गेमिंग के दीवानों के लिए स्मार्टफोन, 8 जीबी रैम होने का खुलासा

शाओमी ने भारतीय बाज़ार में अपने 'वैल्यू फॉर मनी' स्मार्टफोन लाकर खूब लोकप्रियता बंटोरी है। अब कंपनी गेमिंग फोन तैयार कर रही है, जो 'ब्लैकशार्क' कोडनाम के साथ देखा गया है।

Xiaomi लाने वाली है गेमिंग के दीवानों के लिए स्मार्टफोन, 8 जीबी रैम होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी गेमिंग फोन तैयार कर रही है, जो 'ब्लैकशार्क' कोडनाम के साथ देखा गया
  • स्मार्टफोन पिछले महीने बेंचमार्क साइट एनटूटू पर भी दिखा था
  • अब गीकबेंच पर इसके परिणाम देखे गए हैं
विज्ञापन
शाओमी ने भारतीय बाज़ार में अपने 'वैल्यू फॉर मनी' स्मार्टफोन लाकर खूब लोकप्रियता बंटोरी है। अब कंपनी गेमिंग फोन तैयार कर रही है, जो 'ब्लैकशार्क' कोडनाम के साथ देखा गया है। स्मार्टफोन पिछले महीने बेंचमार्क साइट एनटूटू पर देखा गया था। अब गीकबेंच पर इसके परिणाम देखे गए हैं। स्लैशलीक्स के हवाले से गीकबेंच की लिस्टिंग में देखा गया है कि शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। कहा गया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम भी इसमें देखे गए हैं। ये परिणाम, पिछली एनटूटू लिस्टिंग से मिलते-जुलते हैं। जानकारी मिली है कि हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। साथ ही इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसी तरह लिस्टिंग में स्मार्टफोन ने एनटूटू बेंचमार्क में बेहतर स्कोर हासिल किए हैं।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी इस स्मार्टफोन को कब लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी ने मोबाइल गेमिंग कंपनी कथित तौर पर एक मोबाइल गेमिंग कंपनी शुरू कर चुकी है। इसका नाम ब्लैक शार्क है, जिसके हैंडसेट लेकर आने की चर्चा है। ब्लैक शार्क साइट ने भी शाओमी को प्रमुख निवेशक करार दिया है, लेकिन स्मार्टफोन आने को लेकर कुछ भी ज़ाहिर नहीं किया है।

जितनी भी जानकारी अब तक हाथ लगी है, उससे यह साफ नहीं हुआ है कि फोन के स्पेसिफिकेशन क्या होंगे और यह किन फीचर के साथ दस्तक देगा। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर यदि इसमें दिया जाता है तो संभवत: यह कंपनी का थोड़ा महंगा फोन हो सकता है। यह प्रोसेसर कंपनी के आगामी मी मिक्स 2एस में आ रहा है, जो 27 मार्च को लॉन्च होगा। इस महीने की शुरुआत में शाओमी मी 7 भी गीकबेंच पर डीपर नाम से देखा गया था। साथ ही शाओमी बर्लिन भी स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ बेंचमार्क साइट पर दिखा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Geekbench, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Blackshark
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »