Xiaomi Black Shark Helo गेमिंग फोन 9 नवंबर को हो सकता है ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

अब Black Shark ने ब्रांड के प्रशंसकों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है जो शाओमी के एक गेमिंग फोन के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च की ओर इशारा है।

Xiaomi Black Shark Helo गेमिंग फोन 9 नवंबर को हो सकता है ग्लोबल मार्केट में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi Black Shark Helo है 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन
  • Black Shark Helo को ही ग्लोबल मार्केट में किया जा सकता है लॉन्च
  • गेमिंग के दीवानों के लिए बना है शाओमी ब्लैक शार्क हेलो
विज्ञापन
Xiaomi अपने Black Shark ब्रांड का एक स्मार्टफोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 9 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। याद रहे कि कंपनी ने बीते महीने ही चीन में अपने शाओमी ब्लैक शार्क हैंडसेट के अपग्रेड Black Shark Helo को लॉन्च किया था। चीन में तो नए हैंडसेट की बिक्री शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। अब Black Shark ने ब्रांड के प्रशंसकों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है जो शाओमी के एक गेमिंग फोन के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च की ओर इशारा है। याद रहे कि अक्टूबर महीने में Black Shark Helo को लॉन्च किए जाने से ठीक पहले कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट लाइव हो गई थी। .

जब ब्लैक शार्क की वेबसाइट को लाइव किया गया था इसमें 'Sharks Approaching' और 'Unleashing Soon' जैसे शब्दों के अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और ब्योरा नहीं दिया गया था। हालांकि, यह साफ था कि कंपनी के एक गेमिंग स्मार्टफोन को अब ग्लोबल मार्केट में लाया जाएगा। वेबसाइट पर इच्छुक ग्राहक अपना ईमेल आईडी देकर नोटिफिकेशन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। ब्लैक शार्क द्वारा भेजे गए लेटेस्ट मेल में लिखा गया है कि 9 नवंबर को कुछ बड़ा होने वाला  है। संभवतः यह Black Shark Helo के लॉन्च की ओर इशारा है।
 

Xiaomi Black Shark Helo की कीमत

शाओमी ब्लैक शार्क 2 की कीमत चीनी मार्केट में 3,199 चीनी युआन (करीब 34,100 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। दूसरी तरफ, 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3,499 चीनी युआन (करीब 37,000 रुपये) का भुगतान करना पड़ेगा। प्रीमियम 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 4199 चीनी युआन (करीब 44,500 रुपये) है। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन काले रंग में आएगा।
 

Xiaomi Black Shark Helo स्पेसिफिकेशन

शाओमी ब्लैक शार्क हेलो एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 6.01 इंच का (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 10 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Black Shark Helo में पुराने वर्ज़न वाला ही कैमरा सेटअप है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/1.75 अपर्चर से लैस हैं और ये एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Black Shark की बैटरी 4000 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास, एप्टएक्स और एप्टएक्स एचडी सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 160x75.25x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »