• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Black Shark गेमिंग फोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध, Nubia Red Magic 2 इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi Black Shark गेमिंग फोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध, Nubia Red Magic 2 इस दिन होगा लॉन्च

Black Shark की ग्लोबल वेबसाइट पर इस गेमिंग फोन के अलग-अलग वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। दूसरी तरफ, Nubia Red Magic 2 स्मार्टफोन को 28 नवंबर को लॉन्च करने की खबर आई है।

Xiaomi Black Shark गेमिंग फोन ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध, Nubia Red Magic 2 इस दिन होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Black Shark गेमिंग फोन को इस अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था
  • Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) है
  • रेड मैजिक 2 हैंडसेट 10 जीबी रैम/ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा
विज्ञापन
बीते महीने Xiaomi Black Shark की ग्लोबल वेबसाइट जब लाइव हुई थी, उस वक्त ही इस फोन को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिल गया था। हाल ही आई एक रिपोर्ट में शाओमी के इस गेमिंग स्मार्टफोन को यूरोप में 16 नवंबर को लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। अब इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। Black Shark की ग्लोबल वेबसाइट पर इस गेमिंग फोन के अलग-अलग वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। दूसरी तरफ, Nubia Red Magic 2 स्मार्टफोन को 28 नवंबर को लॉन्च करने की खबर आई है।

Xiaomi Black Shark को ग्लोबल वेबसाइट पर ब्लैक और ग्रे रंग में लिस्ट किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में शाओमी ब्लैक शार्क के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 469 यूरो (करीब 38,300 रुपये) और 8 जीबी रैम वेरिएंट को 519 यूरो (करीब 42,400 रुपये) में बेचा जा रहा है।

याद रहे कि Black Shark गेमिंग फोन को इस अप्रैल महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Black Shark की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत फोन के 6 जीबी/ 64 जीबी वाले वेरिएंट की है। वहीं, अगर आप 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को चुनते हैं तो चुकाने होंगे 3,499 चीनी युआन (36,300 रुपये) है। शाओमी के इस हैंडसेट में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर काम करता है। इसमें एड्रेनो 630 जीपीयू मददगार है। जैसा कि हमने पहले बताया, हैंडसेट को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प में उतारा गया है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 12 मेगापिक्सल। एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

दूसरी तरफ, ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने अपने रेड मैजिक गेमिंग फोन का अपग्रेड लाने की जानकारी दे दी है। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर Red Magic 2 को 28 नवंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी। नया रेड मैजिक 2 हैंडसेट 10 जीबी रैम/ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 3888 चीनी युआन है।
 
redmagic2

Red Magic 2 हैंडसेट रेड मैजिक ओएस पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। फोन में लिक्विड और एयर कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो तापमान को घटाकर सीपीयू परफॉर्मेंस को 70 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करती है। कंपनी ने वादा किया है कि नए Nubia Red Magic स्मार्टफोन में यूजर को 4डी गेमिंग एक्सपीरियंस का अनुभव मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »