Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 50MP ट्रिपल कैमरा!

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का डिस्प्ले आ सकता है जो कि एक फ्लैट पैनल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T, 17T Pro में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है।
  • फोन Redmi K90 Ultra से प्रेरित हो सकते हैं।
  • दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप आने की संभावना है।

भारत में Xiaomi 17 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17T, 17T Pro को लेकर नया खुलासा सामने आया है। कंपनी के दोनों फोन Xiaomi 17 सीरीज जैसे स्पेसिफिकेशंस अफॉर्डेबल दाम में लेकर आ सकते हैं। अब Xiaomi 17T सीरीज के कुछ और अहम स्पेसिफिकेशंस को लेकर नए लीक में दावा किया गया है। फोन में 7000mAh बैटरी होने की बात कही गई है। इसी के साथ इन स्मार्टफोन्स में MediaTek का पावरफुल चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Xiaomi 17T सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। Xiaomi इस सीरीज को साल की दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। बहुत अधिक संभावना है कि फोन अप्रैल-मई के आसपास पेश किए जा सकते हैं। Xiaomi 17T सीरीज (via) को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि Xiaomi 17T में 6.59 इंच का डिस्प्ले आ सकता है जो कि एक फ्लैट पैनल होगा। यह कॉम्पेक्ट स्क्रीन के रूप में दिया जा सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन आने की संभावना है। 

Xiaomi 17T सीरीज में 7000mAh तक बैटरी होने की बात टिप्स्टर ने कही है। Xiaomi 17T में 6500mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट आ सकता है। Xiaomi 17T Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिल सकता है। फोन 7000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। इस फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। फोन HyperOS के साथ रन कर सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में Leica कैमरा देखने को मिल सकता है। 

Xiaomi 17T, 17T Pro में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया गया है। दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप आने की संभावना है। सेकंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर टेलीफोटो कैमरा के रूप में मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन Redmi K90 Ultra से प्रेरित हो सकते हैं। भारत में Xiaomi 17 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इसमें 6.3 इंच का CrystalRes OLED पैनल दिया गया है। Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है। Xiaomi 17 में 6,330mAh बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड HyperCharge और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2,656x1,220 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • Bad
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  2. म्यूजिक भी, वायरलेस चार्जिंग भी! Portronics लाया 3-in-1 स्पीकर, कीमत ₹2,249
  3. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  3. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  4. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  5. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. iQOO 15T, iQOO Pad 6 Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  9. Vivo Ignite 2026: स्टूडेंट्स के लिए ₹40 लाख प्राइज पूल! यहां जानें रजिस्ट्रेशन और एलिजिबिलिटी डिटेल्स
  10. KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.