Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कैमरा सिस्टम और परफॉर्मेंस होगी इसकी जान!

Xiaomi ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते चीन में होगा लॉन्च
  • कंपनी ने Leica कैमरा पार्टनरशिप की पुष्टि की
  • लॉन्च डेट नहीं बताई, लेकिन टाइमलाइन ऑफिशियल

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra को लेकर लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म कर दी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च होगा। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि फिलहाल Xiaomi ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। यानी तारीख कंफर्म नहीं है, लेकिन लॉन्च विंडो अब ऑफिशियल हो चुकी है।

अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्टर के जरिए Xiaomi ने यह भी कंफर्म किया है कि Xiaomi 17 Ultra में Leica के साथ कैमरा पार्टनरशिप जारी रहेगी। कंपनी के मुताबिक, इस बार खास तौर पर टेलीफोटो कैमरा और नाइट फोटोग्राफी में सुधार किया गया है। अगर पोस्टर का ट्रांसलेशन सही माना जाए, तो लो-लाइट फोटोग्राफी इस फोन का बड़ा हाईलाइट हो सकती है। हाल ही में Xiaomi 17 Ultra को FCC सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जिससे इसके इंटरनेशनल लॉन्च की संभावना मजबूत हो गई है।

अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 1-इंच टाइप सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP कैमरा मिल सकता है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra का शुरुआती प्राइस Xiaomi 15 Ultra के समान CNY 6,499 (लगभग 83,000 रुपये) हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है। माना जा रहा है कि फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

चीन में Xiaomi 17 Ultra को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से एक वेरिएंट सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे बिना मोबाइल नेटवर्क वाले इलाकों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। 3C लिस्टिंग में स्टैंडर्ड मॉडल का नंबर 2512BPNDAC था, जबकि सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर 25128PNA1C था। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में फोन के सैटेलाइट फीचर के बिना ही आने की उम्मीद है।

Advertisement

हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि चीन लॉन्च के बाद कंपनी इसका ग्लोबल रोलआउट भी प्लान कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.