Leica Camera

Leica Camera - ख़बरें

  • Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi 17 Max की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,750 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,000 प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU हो सकता है। Xiaomi 17 Max को 21 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
  • Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इसके स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में से शामिल है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में शाओमी की नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
    चीन में स्टेट रेडियो रेगुलेशन ऑफ चाइना (SRRC) की वेबसाइट पर शाओमी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 17 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Xiaomi 17 भारत में लॉन्च: 6330mAh बैटरी, 50MP Leica कैमरा के साथ आया नया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.3 इंच का CrystalRes OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा के लिए फोन में Leica ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 6,330mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Xiaomi HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Xiaomi 17 की भारत में कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है।
  • Xiaomi 17 Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
    Xiaomi 17 Max में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन मे्ं 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। ये कैमरा Leica ट्यून्ड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6800mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने अपना बहुचर्चित फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra चीनी मार्केट में पेश किया है। इस फोन में ब्रांड ने धांसू फीचर्स परोसे हैं जिनमें सबसे अहम इसकी बैटरी, और Leica 1 इंच कैमरा सेंसर है। दावा किया गया है कि फोटोग्राफी को यह फोन अगले स्तर पर ले जाता है। इसी के साथ इसमें विशाल 6800mAh की बैटरी है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कंपनी ने फोन का खास Leica Edition भी लॉन्च किया है।
  • Xiaomi 17 Ultra का डिजाइन आया सामने, Leica कैमरा सैम्पल में दिखा फोटोग्राफी का दम!
    Xiaomi 17 Ultra फोन को कंपनी इसी हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है। फोन के बारे में कई हफ्तों से अफवाहें जारी हैं जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चा है। आखिरकार कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। फोन का रियर लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने फोन के कैमरा का एक सैम्पल भी जारी कर दिया है जिसमें इसकी धांसू कैमरा क्षमता का परिचय मिलता है।
  • Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कैमरा सिस्टम और परफॉर्मेंस होगी इसकी जान!
    Xiaomi 17 Ultra को लेकर चल रही लॉन्च डेट की अफवाहों पर अब कंपनी ने खुद स्थिति साफ कर दी है। Xiaomi ने कंफर्म किया है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा, हालांकि सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही Leica कैमरा पार्टनरशिप और कैमरा अपग्रेड्स की भी पुष्टि हो चुकी है।
  • Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च: रियर डिस्प्ले और Leica कैमरा सेटअप के साथ आए नए फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हैं और Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं। इन डिवाइसेज़ की सबसे बड़ी खासियत है रियर M10 डिस्प्ले, जिसे Magic Back Screen कहा जा रहा है। यह फीचर AI पोर्ट्रेट, AI पेट्स, नोट्स पिनिंग और गेमिंग कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Pro की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (करीब 62,300 रुपये) और Xiaomi 17 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 5,999 (करीब 74,700 रुपये) है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट
    डुअल-सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 4.01 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1.5K के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका 6.86 इंच AMOLED मेन डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है।
  • Xiaomi की इस महीने Mix Flip 2 के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट
    इसमें शाओमी का HyperOS इंटरफेस होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा। शाओमी की चीन में वेबसाइट पर Mix Flip 2 का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट से इसके जून में लॉन्च का संकेत मिला है। Mix Flip 2 में Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट होगी। हालांकि, इस पोस्टर में Mix Flip 2 के डिजाइन का खुलासा नहीं किया गया है।
  • Leica ने नया कैमरा M11-P Safari एडिशन किया लॉन्च, 256GB स्टोरेज, BSI CMOS सेंसर से लैस, जानें कीमत
    Leica ने अपनी M11 सीरीज में नया कैमरा M11-P Safari पेश किया है जो खास ऑलिव ग्रीन फिनिश में है। कैमरा में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह कैमरा फुल फ्रेम BSI CMOS सेंसर के साथ आता है जिसमें ट्रिपल रिजॉल्यूशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यूजर्स इसके साथ 60MP, 36MP, और 18MP पर शूट कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, और केबल का ऑप्शन है।
  • Xiaomi 15 Ultra के कैमरा का हुआ खुलासा, मिलेगा 1 इंच प्राइमरी सेंसर, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो
    Xiaomi 15 Ultra एक नया Leica अल्ट्रा-प्योर ऑप्टिकल सिस्टम पेश करेगा, जिसे इमेज क्लिएरिटी और लाइट इंटेक को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस का कोडनेम नाइट गॉड रखा गया है, जो लो लाइट में बेहतर फोटोग्राफी देता है। स्मार्टफोन में एक पावरफुल 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ एक नया 1 इंच प्राइमरी सेंसर होगा, दोनों को इमेज प्यूरिटी और डायनेमिक रेंज में सुधार करने के लिए इंजीनियर किया गया है।
  • Panasonic LUMIX G97, LUMIX ZS99 4K कैमरे लॉन्च, 20.3MP CMOS सेंसर से लैस, जानें कीमत
    Panasonic ने दो नए कैमरे LUMIX G97 और LUMIX ZS99 मार्केट में उतारे हैं। LUMIX ZS99 एक कॉम्पेक्ट साइज का ट्रेवल जूम कैमरा है। LUMIX ZS99 में 24-720mm LEICA DC लेंस लगा है। यह साइज में छोटा और पोर्टेबल कैमरा है लेकिन इसकी जूम क्षमता जबरदस्त है। वहीं, LUMIX G97 एक हाइब्रिड माइक्रो फोर थर्ड्स कैमरा है, इसमें 20.3MP CMOS सेंसर लगा है। इनकी कीमत $499.99 (लगभग 42,500 रुपये) से शुरू है।
  • Insta360 Ace Pro 2 लॉन्च, AI फीचर्स के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट, जानें कीमत
    Insta360 ने ग्लोबल स्तर पर Insta360 Ace Pro 2 लॉन्च कर दिया है। Insta360 Ace Pro 2 1/1.3 इंच 8K सेंसर के साथ 13.5 स्टॉप तक की डायनामिक रेंज और एक Leica SUMMARIT लेंस से लैस है। यह MP4 फॉर्मेट में 30 फ्रेम प्रति सेकंड (FPS), 4K 60fps एक्टिव HDR और स्लो स्पीड में 4K 120fps पर 8K तक वीडियो कैप्चर कर सकता है। Insta360 Ace Pro 2 की कीमत स्टैंडर्ड बंडल के साथ $399.99 (लगभग 34,000 रुपये) है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »