Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फ्लैट SuperPixel डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Max में शाओमी का पहला Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मई 2026 23:11 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में बड़े डिस्प्ले के साथ अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी
  • Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी होगी
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

Photo Credit: Xiaomi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 17 Max के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा। इस स्मार्टफोन में बड़े डिस्प्ले के साथ अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया है कि बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi 17 Max की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,750 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,000 प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU हो सकता है। Xiaomi 17 Max को 21 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा।  

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच फ्लैट SuperPixel डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। Xiaomi 17 Max में शाओमी का पहला Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन में शाओमी की नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Xiaomi 17 Max में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। भारत में हाल ही में Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HyperRGB OLED डिस्प्ले (2,608 x 1,200 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है। Xiaomi 17 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6000mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.