Xiaomi 15 Ultra का वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 15 Ultra पेश करने वाला है।

Xiaomi 15 Ultra का वीडियो हुआ लीक, जानें कब होगा लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra में 6.8 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Xiaomi 15 Ultra में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।
विज्ञापन
Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 15 Ultra पेश करने वाला है। वीबो पर एक पोस्टर सामने आया है जिसमें चीन में Xiaomi 15 Ultra लॉन्च की तारीख का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन का एक हैंड्स-ऑन वीडियो नजर आया है जिससे इसके रियर डिजाइन का पता चलता है। यहां हम आपको Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15 Ultra कब होगा लॉन्च


पोस्टर से पता चला है कि Xiaomi 15 Ultra को 26 फरवरी को शाम 7 बजे चीन में पेश किया जाएगा। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में MWC 2025 टेक एग्जीबिशन में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। MWC इवेंट 3 से 6 मार्च के बीच स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाला है।


Xiaomi 15 Ultra Specifications (Expected)


Xiaomi 15 Ultra का हैंड्स ऑन वीडियो फोन के बारे में हाल ही में आई लीक की पुष्टि करता है। बीते साल के Xiaomi 14 Ultra के मुकाबले में स्मार्टफोन को क्वाड-कैमरा सेटअप, लेईका ब्रांडिंग और पिल शेप के एलईडी फ्लैश के लिए नए डिजाइन के साथ देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ एक इंच 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा होगा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN5 अल्ट्रा वाइड लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो शूटिंग कैपेसिटी के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX858 टेलीफोटो कैमरा और 4.3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल सैमसंग एचपी9 पेरिस्कोप टेलीफोटो होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV32B सेंसर मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 15 Ultra में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.8 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 2K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप से लैस हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 फ्लेवर्ड पर काम करेगा। फोन चीन में 16GB तक एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है, जबकि ग्लोबलक बाजार में इसके साथ व्यवहार किया जा सकता है। एकल 16GB+512GB संस्करण। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »