Xiaomi 15 Ultra में होंगे दमदार फोटोग्राफी फीचर्स, जानें क्या कुछ होगा खास

Xiaomi अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra को पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Xiaomi 15 Ultra में होंगे दमदार फोटोग्राफी फीचर्स, जानें क्या कुछ होगा खास

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra को पेश करने की तैयारी कर रहा है।
  • Xiaomi 15 Ultra में कथित तौर पर एक मैक्रो कैमरा होगा।
  • Xiaomi 15 Ultra के नए फोटोग्राफी किट के साथ आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
Xiaomi अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra को पेश करने की तैयारी कर रहा है, जो फोटोग्राफी लवर्स के लिए दमदार अपग्रेड का वादा करता है। फोन में लगभग 10 सेमी की दमदार मिनिमम फोकस डिस्टेंस वाला मैक्रो कैमरा और एक री-डिजाइन फोटोग्राफी किट शामिल होगी। यहां हम आपको Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में कथित तौर पर एक मैक्रो कैमरा होगा जो लगभग 10 सेमी तक फोकस करने में मदद करेगा। यह एडवांस मैक्रो कैपेसिटी यूजर्स को कठिन जानकारी आसानी से कैप्चर करने की अनुमति देगी। इसके अलावा फोन के कैमरा मॉड्यूल में रेड-रिंग डिजाइन और टेलीफोटो लेंस के लिए एक नई कोटिंग शामिल हो सकती है। हालांकि, टिपस्टर ने नई कोटिंग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन यह आम तौर पर कम लेंस फ्लेयर और बेहतर क्लियरिटी प्रदान करता है।


Xiaomi 15 Ultra Specifications


टिपस्टर के अनुसार, फोन के नए फोटोग्राफी किट के साथ आने की भी उम्मीद है। यह किट यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी और इस सीरीज में प्लेन लैदर डिजाइन की कमी को पूरा करेगी। इसके अलावा इस फ्लैगशिप लाइनअप के लिए मोरांडी स्टाइल फोन केस उपलब्ध होंगे। Xiaomi 15 Ultra पहले ही 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आ चुका है, जहां 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि हुई थी। इसे सैटेलाइट मोबाइल टर्मिनल के तौर पर भी डिजाइन किया गया है, जो स्टैंडर्ड टियांटोंग सैटेलाइट कॉल और बेइदौ सैटेलाइट टेक्स्ट मैसेजिंग में सपोर्टेड है। ये फीचर्स फोन को शहरी और रिमोट दोनों कंडीशन के लिए एक बेहतर बनाते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें एक बड़ी बैटरी शामिल है, जो Xiaomi फ्लैगशिप पर सबसे बड़ी है। जबकि Xiaomi 15 Pro में 6100mAh की बैटरी है, उम्मीद है कि 15 Ultra उन लिमिट को पार कर देगा। फास्ट चार्जिंग ऑप्शन में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi 15 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो, दूसरा 50 मेगापिक्सल का मीडियम टेलीफोटो और f/1.63 अपर्चर वाला 1 इंच प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। इन अपग्रेड से टॉप लेवल कैमरा फोन के तौर पर बेस्ट ऑप्शन बनेगा। Xiaomi ग्रुप के प्रवक्ता वेई सिक्की ने कंफर्म किया है कि Xiaomi 15 Ultra ऑफिशियल तौर पर फरवरी में पेश होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »