Xiaomi 15 फोन लॉन्च होगा 90W फास्ट चार्जिंग के साथ, यहां आया नजर

स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है।

Xiaomi 15 फोन लॉन्च होगा 90W फास्ट चार्जिंग के साथ, यहां आया नजर

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है।
  • फोन में 90W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
  • यह 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार एक के बाद एक सर्टीफिकेशंस में सीरीज के स्मार्टफोन का दिखाई देना संकेत है कि यह सीरीज अगले महीने ही लॉन्च की जा सकती है। सीरीज के स्मार्टफोन्स Xiaomi 15 और 15 Pro को हाल ही में रेडियो सर्टीफिकेशन मिला था। अब Xiaomi 15 को एक और महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन मिल गया है। 

Xiaomi 15 स्मार्टफोन की चार्जिंग क्षमता का खुलासा हो गया है। स्मार्टफोन को चीन की 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। हालांकि गिजमोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक फोन का नाम सीधे तौर पर यहां मेंशन नहीं किया गया है, लेकिन मॉडल नम्बर से यहां पुष्टि हो जाती है। फोन का मॉडल नम्बर 24129PN74C यहां मेंशन किया गया है जो कि IMEI डेटाबेस में भी दिया गया है। Xiaomi 15 में 90W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

Xiaomi 14 में भी कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग दी थी। इस फोन के लिए दावा किया गया था कि यह 0 से 100% केवल 31 मिनट में चार्ज हो सकता है। इस लिहाज से 90W चार्जिंग स्पीड काफी अच्छी मानी जाती है। वायरलेस चार्जिंग के डिटेल्स अभी Xiaomi 15 के लिए नहीं सामने आए हैं, लेकिन पिछले मॉडल की तरह इसमें भी 50W वायरलेस चार्जिंग आने की संभावना है। 
सीरीज के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi 15 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर आने की संभावना है। इसमें 4900mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। वनिला मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिस पर Dragon Crystal Glass का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। फोन रियर में 50MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है। अन्य दो लेंस भी 50MP के अल्ट्रावाइड, और टेलीफोटो सेंसर हो सकते हैं। फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। डस्ट और वाटर के लिए इसमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »