Xiaomi 14 सीरीज HyperOS के साथ 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में HyperOS के अलावा Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया नया कैमरा सिस्टम होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2023 19:52 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का कंपनी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम इस सीरीज में पेश किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है
  • कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है

इस सीरीज में Xiaomi 14 and Xiaomi 14 Pro शामिल हो सकते हैं

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज इस सप्ताह लॉन्च की जाएगी। कंपनी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी Xiaomi 14 सीरीज में पेश किया जाएगा। इसमें Xiaomi 14 and Xiaomi 14 Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। 

Xiaomi ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर अपने स्मार्टफोन की नई सीरीज को 26 अक्टूबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में HyperOS के अलावा Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया नया कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी का HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पहली बार इस सीरीज में मिलेगा। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है। इस प्रोसेसर की घोषणा Qualcomm इस सप्ताह कर सकती है। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर Anvin (@ZionsAnvin) ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें कथित तौर पर Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशंस दिए गए थे। इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसकी स्क्रीन डॉल्बी विजन, HDR10+ को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। इसमें बड़ा VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। इसकी 4,600 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से शाओमी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद यह स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स इस सेल्स में बड़ा योगदान देते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष कंपनी की कुल सेल्स का केवल 34 प्रतिशत रिटेल स्टोर्स से मिला है। इसकी तुलना में सैमसंग की ऑफलाइन सेल्स लगभग 57 प्रतिशत की है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.