• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 13 Pro की खरीद पर यहां धांसू ऑफर! 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी और स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री! जानें डिटेल्स

Xiaomi 13 Pro की खरीद पर यहां धांसू ऑफर! 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी और स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री! जानें डिटेल्स

दोनों स्मार्टफोन को अब मलेशिया में भी खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।

Xiaomi 13 Pro की खरीद पर यहां धांसू ऑफर! 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी और स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री! जानें डिटेल्स

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के बाद इनकी सेल भी कंपनी ने शुरू कर दी है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.73 इंच का 2K OLED डिस्प्ले है
  • यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है
  • मलेशिया में यूजर्स को VIP आफ्टरसेल सर्विस के तहत एक्स्ट्रा वारंटी मिलेगी
विज्ञापन
Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। इनकी सेल अब कंपनी ने मलेशिया में शुरू की है। Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिलती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4,820mAh की है। कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन के कस्टमर्स को एक खास ऑफर दिया है। क्या है ऑफर, हम आपको बताते हैं। 

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के बाद इनकी सेल भी कंपनी ने शुरू कर दी है। दोनों स्मार्टफोन को अब मलेशिया में भी खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। लेकिन यहां कस्टमर्स को कंपनी एक खास बेनिफिट दे रही है। यहां यूजर्स को VIP आफ्टरसेल सर्विस के तहत एक्स्ट्रा वारंटी कंपनी दे रही है। इसके अलावा स्पेयर फोन सर्विस भी कस्टमर्स को दी जाने की बात कही गई है। Xiaomi की अधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी गई है। 

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को यदि मलेशिया में कस्टमर खरीदता है तो उसे कंपनी द्वारा दी जाने वाली 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दी जा रही है। यानि कि फोन पर कंपनी पूरे 24 महीने की वारंटी प्रदान कर रही है। इसके अलावा एक और बेनिफिट यहां यूजर्स को दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, अगर कस्टमर अपने क्षतिग्रस्त फोन को 6 महीने के भीतर कंपनी के पास लेकर आता है तो पहली स्क्रीन रिप्लेसमेंट कंपनी फ्री दे रही है। इतना ही नहीं, अगर वारंटी के साथ दिए कारणों में से भी Xiaomi 13 और 13 Pro  किसी कारण से नहीं टूटा है तो 12 महीने के अंदर कंपनी के पास फोन को ले जाकर 1 बार के लिए आउट ऑफ वारंटी तौर पर रिपेयर कराया जा सकता है। बता दें कि यह ऑफर Xiaomi Malaysia के लिए लागू है। 

Xiaomi 13 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • कमियां
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro offer, Xiaomi 13 Pro Price
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPad मिल रहा है सस्ता, 2025 मॉडल पर सीधा Rs 4 हजार का डिस्काउंट!
  2. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2, Nova 2 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Huawei का लेटेस्ट फोन 6620mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल 10x जूम कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 5260mAh बैटरी के साथ Honor X5d Plus, Honor X5d लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Dyson ने लॉन्च किया पोर्टेबल फैन HushJet Mini Cool Fan, जानें कैसे हैं फीचर्स
  6. आपके कुत्ते और बिल्ली की हेल्थ पर रखें नजर, Tractive का नया कॉलर बैंड, लोकेशन भी करेगा ट्रैक, जानें कीमत
  7. Oppo A6s Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें सबकुछ
  8. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  9. Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G: कौन सा फोन है बेस्ट, जानें
  10. 18 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy Z Flip 7 5G, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »