50MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन!

Xiaomi 12 Ultra कंपनी का अगला हाई-एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा और नई लीक में फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। यह फोन Mi 11 Ultra का सक्सेसर होगा, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा।

50MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Ultra की कैमरा स्पेसिफिकेशन आए सामने
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है शाओमी 12 अल्ट्रा
  • Xiaomi 12 Ultra Enhanced भी हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi 12 Ultra कंपनी का अगला हाई-एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा और नई लीक में फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। यह फोन Mi 11 Ultra का सक्सेसर होगा, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा और यह फोन आगामी Snapdragon 8 Gen 1 (or Snapdragon 898) प्रोसेसर से लैस होगा। Xiaomi ने फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक से इस फोन के दो कोडनेम की जानकारी मिल चुकी है जिसको लेकर माना जा रहा है कि कंपनी Xiaomi 12 Ultra Enhanced पर काम करेगी।

Xiaomi 12 की पहली जानकारी अगस्त में सामने आई थी, Xiaomiui वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Loki और Thor नामक दो डिवाइस पर काम कर रही है, इनके नाम क्रमश: Xiaomi 12 Ultra और Xiaomi 12 Ultra Enhanced हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 12 Ultra और Xiaomi 12 Ultra Enhanced आगामी Snapdragon 8 Gen 1 (or Snapdragon 898) प्रोसेसर से लैस होंगे, जो कि साल 2022 के मोस्ट फ्लैगशिप डिवाइस होंगे। कैमरा की बात करें, तो शाओमी 12 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 सेंसर से लैस होगा। लीक में यह भी कहा गया है कि शाओमी 12 अल्ट्रा में 48 मेगापिक्सल क कैमरा 2X ज़ूम, 48 मेगापिक्सल का कैमरा 5x ज़ूम और 48 मेगापिक्सल का कैमरा 10x ज़ूम के साथ स्थित होगा। आपको बता दें, Mi 11 Ultra फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद था, जिसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 48 मेगापिक्सल टेलीफोट लेंस शामिल होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी 12 अल्ट्रा फोन एक्ल्यूसिवली चीन तक सीमित हो सकता है और इसे साल 2022 की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Striking display
  • Powerful SoC
  • Competent cameras
  • All-day battery life
  • Competitive pricing
  • कमियां
  • Minor software bugs
  • Top-heavy design is not for everyone
  • Inconsistent fingerprint sensor
डिस्प्ले6.81 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »