• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और 12GB तक रैम के साथ आएगा Xiaomi 12 फोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

50MP कैमरा और 12GB तक रैम के साथ आएगा Xiaomi 12 फोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi 12 सीरीज़ लॉन्च से पहले फोन के Xiaomi 12 स्मार्टफोन के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक, इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।

50MP कैमरा और 12GB तक रैम के साथ आएगा Xiaomi 12 फोन! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 में मिल सकती है 67 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है शाओमी 12
  • फोन में मिल सकते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
विज्ञापन
Xiaomi 12 सीरीज़ चीन में 28 दिसंबर यानी कल लॉन्च की जाने वाली है। इस सीरीज़ में Xiaomi 12, Xiaomi 12X, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले फोन के वनीला शाओमी 12 स्मार्टफोन के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। लीक के मुताबिक, इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। साथ ही फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Xiaomiui की लेटेस्ट रिपोर्ट में आगामी Xiaomi 12 स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक की गई है। लीक के अनुसार, फोन Android 12 आधारित MIUI 13 पर काम कर सकता है। इसमें 6.28 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 419ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR10+ और 1500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद होगी। डिस्प्ले में गोरिल्ला विकटस ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगी।

इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक फोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद हो सकता है। वहीं, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

फोन की बैटरी 4,500mAh की है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही फोन में 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10 वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »