108MP कैमरा, 4300mAh बैटरी के साथ Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 4,300mAh बैटरी दी गई और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 9 जुलाई 2022 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • फोन एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 पर रन करता है
  • फोन में स्टीरिओ स्पीकर्स दिए गए हैं और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है

Xiaomi 12 Lite की कीमत $399 (लगभग 31,600 रुपये) से शुरू है।

Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया गया है।  इसमें तीन रियर कैमरा दिए गए हैं जिनमें मेन सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। फोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है। फोन को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 4,300mAh बैटरी दी गई और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह वजन में हल्का है और मात्र 179 ग्राम का है। 
 

Xiaomi 12 Lite price

Xiaomi 12 Lite तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है जिनमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का पहला वेरिएंट है, जो $399 (लगभग 31,600 रुपये) में आता है। दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का है जो $449 (लगभग 35,600 रुपये) में आता है। तीसरा वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज का है जिसकी कीमत $499 (लगभग 39,600 रुपये) है। फोन को तीन कलर्स- ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक में लॉन्च किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसे शाओमी के अधिकारिक ऑनलाइन चैनल से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi 12 Lite specifications

Xiaomi 12 Lite एक डुअल सिम फोन है जिसमें ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 पर रन करता है। इसमें 6.55 इंच का फुल एचडीप्लस एमोलेड पैनल मिलता है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 2,400 x 1,080 पिक्सल रेजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस HDR10+ और डॉल्बी विजन के सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया हुआ है। 
 
Xiaomi 12 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जो कि सैमसंग HM2 सेंसर है। इसके साथ में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सैमसंग GD2 सेंसर के साथ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है। Xiaomi सेल्फी ग्लो फीचर के साथ इसमें ऑटोफोकस भी मिलता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB Type-C, NFC, Bluetooth v5.2, और Wi-Fi 6 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में स्टीरिओ स्पीकर्स दिए गए हैं और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Xiaomi 12 Lite में 4,300mAh बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ दी गई है। फोन के डाइमेंशन 159.30 x 73.70 x 7.29mm और वजन 173g है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड v11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  2. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  3. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  4. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  5. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.