WhatsApp यूजर्स को मिलने जा रहा गजब फीचर, बना पाएंगे खुद के AI अवतार

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को खुद के लिए पर्सनलाइज एआई अवतार बनाने में मदद करेगा

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को खुद के लिए पर्सनलाइज AI अवतार बनाने देगा।
  • यूजर्स के पास जंगल से अंतरिक्ष तक खुद की कल्पना करने की सुविधा होगी।
  • एआई अवतार फीचर का लॉन्च धीरे-धीरे किया जा सकता है।

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को खुद के लिए पर्सनलाइज एआई अवतार बनाने में मदद करेगा जिन्हें कई वर्चुअल सेटिंग्स में रखा जा सकेगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉइड वर्जन 2.24.14.7 के लिए वॉट्सऐप बीटा में देखा गया फीचर इन कस्टम अवतार को जनरेट करने के लिए यूजर्स द्वारा प्रदान की गई फोटो, टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और Meta के AI Llama मॉडल के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करता है।

द वर्ज द्वारा कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स के पास जंगल से लेकर अंतरिक्ष तक किसी भी सेटिंग में खुद की कल्पना करने की सुविधा होगी। कथित तौर पर जनरेट फोटो Lensa AI या Snapchat के ड्रीम्स सेल्फी फीचर जैसे लोकप्रिय AI जनरेटर द्वारा तैयार फोटो की याद दिलाती हैं।

इन पर्सनलाइज अवतार को जनरेट करने के लिए वॉट्सऐप यूजर्स को शुरू में अपनी फोटो सब्मिट करनी होंगी, जो Meta AI के लिए रेफ्रेंस फोटो के तौर पर काम करेंगी।  इसके बाद यूजर्स मेटा एआई चैट में सेटिंग के विवरण के बाद इमेजिन मी जैसे कमांड टाइप करके या अन्य वॉट्सऐप कंवर्सेशन में "@Meta AI imagine me..." का इस्तेमाल करके अपने अवतार तैयार कर सकते हैं।

यह फीचर ऑप्शनल होने की उम्मीद है और यूजर्स को इसे वॉट्सऐप सेटिंग्स में मैनुअल जाकर चालू करने जरूरत होगी। इसके अलावा यूजर्स के पास निजी डाटा पर प्राइवेसी और कंट्रोल लेते हुए किसी भी समय मेटा एआई सेटिंग्स में स्टोर रेफ्रेंस फोटो को हटाने की सुविधा होगी। इस नए एआई अवतार फीचर की सामान्य उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वॉट्सऐप अपने Meta AI चैटबॉट और रियल टाइम एआई फोटो जनरेशन कैपबिलिटी के लिए खासतौर पर यूनाइटेड स्टेटस में सपोर्ट जारी रखता है।
Advertisement

इसलिए द वर्ज के अनुसार, एआई अवतार फीचर का लॉन्च धीरे-धीरे किया जा सकता है, क्योंकि वॉट्सऐप और Meta जेनरेटिव एआई टूल्स से जुड़ी दिकक्तों को नेविगेट करते हैं। जेनरेटिव AI टेक्नोलॉजी के साथ पिछली चुनौतियों को देखते हुए Meta इस आगामी फीचर के फंक्शन और सिक्योरिटी प्रदान करने  के लिए बेहतर विजन अपना रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Feature, Meta, Meta AI, AI, Avatar

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.