WhatsApp 31 दिसंबर से इन स्मार्टफोन में नहीं करेगा काम

व्हाट्सऐप ने 2017 का अलविदा नोट, कुछ स्मार्टफोन यूज़र के लिए अच्छी ख़बर नहीं लाया है। व्हाट्सऐप, 31 दिसंबर से ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, विंडोज़ फोन 8.0 और पुराने वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस पर काम नहीं करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2017 16:33 IST
ख़ास बातें
  • नए साल से ब्लैकबेरी 10, विंडोज़ फोन 8.0 ओएस के लिए व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं
  • आख़िरी तारीख़ को अब आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद नहीं है
  • 31 दिसंबर से नोकिया एस40 में भी व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं मिलेगा
व्हाट्सऐप ने 2017 का अलविदा नोट, कुछ स्मार्टफोन यूज़र के लिए अच्छी ख़बर नहीं लाया है। व्हाट्सऐप, 31 दिसंबर से ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10, विंडोज़ फोन 8.0  और पुराने वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस पर काम नहीं करेगा।

व्हाट्सऐप ब्लॉग पोस्ट में स्पष्ट तौर पर आख़िरी तारीख़ का ज़िक्र किया गया है। इस पोस्ट के मुताबिक, ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबेरी 10,  विंडोज़ 8.0 और पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में 31, दिसंबर के बाद से ऐप को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अब इस तारीख़ में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है।   
Advertisement

याद दिला दें कि व्हाट्सऐप ने इसी साल जून में दोनों प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट बढ़ा दिया था। उस समय, व्हाट्सऐप ने खुलासा किया था कि 31 दिसंबर, 2017 के बाद ऐप नोकिया एस40 ओएस पर चलने वाले फोन में काम करना बंद कर देगा। इसके अलावा एंड्रॉयड 2.3.7 या इससे पुराने वर्ज़न पर के लिए भी व्हाट्सऐप 1 फरवरी, 2020 से काम करना बंद कर देगा। बता दें कि 30 जून, 2017 से सिम्बियन एस60 पर चलने वाले नोकिया फोन के लिए मैसेजिंग ऐप के लिए सपोर्ट बंद कर दिया गया था।

ब्लैकबेरी और विंडोज़ फोन के लिए सपोर्ट की तारीख़ को अब और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और दी गई तारीख़ से डिवाइस में ऐप सपोर्ट बंद हो जाएगा। अगर आपके फोन में भी इन दोनों में से कोई ऑपरेटिंग सिसटम है, तो आपको व्हाट्सऐप चलाने के लिए एक नए फोन पर अपग्रेड के बारे में सोचना चाहिए। विंडोज़ फोन 7, एंड्रॉयड 2.1, एंड्रॉयड 2.2 और आईओएस 6 जैसे ओएस वर्ज़न के लिए व्हाट्सऐप अपडेट ने 2016 में सपोर्ट बंद हो गए थे।
Advertisement

इससे पहले, इसी महीने व्हाट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर अपना नया बिज़नेस ऐप शुरू किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.