Vodafone के 38 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिलेगा कॉल के साथ डेटा भी

वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए रीचार्ज पैक और प्लान पेश कर रही है। अब, वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक 'वोडाफोन छोटा चैंपियन' लॉन्च कर दिया है।

Vodafone के 38 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिलेगा कॉल के साथ डेटा भी
ख़ास बातें
  • वोडाफोन छोटा चैंपियन पैक की कीमत 38 रुपये है
  • इस पैक तहत प्रीपेड ग्राहकों को 100 लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिनट मिलेंगे
  • अलग-अलग सर्किल में पैक की कीमत में फर्क हो सकता है
विज्ञापन
वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए रीचार्ज पैक और प्लान पेश कर रही है। अब, वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक 'वोडाफोन छोटा चैंपियन'  लॉन्च कर दिया है। Vodafone Chhota Champion एक पॉकेट फ्रेंडली रीचार्ज पैक है जिसे ग्राहकों के कम बजट को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।

वोडाफोन छोटा चैंपियन पैक की कीमत 38 रुपये है। इस पैक तहत प्रीपेड ग्राहकों को 100 लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिनट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी 100 एमबी 3जी/4जी डेटा भी ऑफर कर रही है। वोडाफोन के इस नए पैक की वैधता 28 दिन है। बता दें कि अलग-अलग सर्किल में पैक की कीमत में फर्क हो सकता है।

वोडाफोन का नया छोटा चैंपियन पैक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड व आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में रीचार्ज के लिए उपलब्ध है। इन सर्किल में कंपनी 200 एमबी 2जी डेटा ऑफर कर रही है। कंपनी का कहना है कि Vodafone Chhota Champion पैक सभी रिटेल आउटलेट, यूएसएसडी, वेबसाइट MyVodafone ऐप पर रीचार्ज के लिए उपलब्ध है।

वोडाफोन छोटा चैंपियन के बारे में बात करते हुए वोडाफोन इंडिया कंज़्यूमर बिज़नेस के एसोसिएट डायरेक्टर अवनीश खोसला ने कहा, ''वोडाफोन अपने ग्राहकों के लिए नए और ज़्यादा वेल्यू मुहैया कराने वाले पैक लगातार लॉन्च कर रही है। वोडाफोन छोटा चैंपियन पैक इस दिशा में उठाया गया एक नया कदम है। इस तरह के ऑफर वाला यह अपनी तरह का पहला पैक है जो बेहद किफ़ायती दाम में पूरे 28 दिन की वैधता के साथ आता है। इस पैक में ग्राहकों को 100 एमबी डेटा का अतिरिक्त फायदा मिलता है। हमारे साथ जुड़े रहें और वोडाफोन सुपरनेटएम4जी का अनुभव लेते रहें।''

वोडाफोन इंडिया ने पिछले महीने के आख़िर में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 493 रुपये, 299 रुपये वाले नए वॉयस कॉलिंग पैक लॉन्च किए। इन दोनों पैक की वैधता 84 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए 49 रुपये और 96 रुपये वाले डेटा पैक की वैधता 28 दिन है। 493 रुपये वाले रीचार्ज पैक की, इस पैक के तहत ग्राहकों को 84 दिन के लिए हर रोज 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलेगी। इसी तरह 299 रुपये वाले पैक में 84 दिन के लिए हर रोज 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। जबक इस पैक में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा सिर्फ वोडाफोन नेटवर्क पर ही है। कंपनी के दोनों डेटा स्पेशल पैक की बात करें तो 49 रुपये वाले डेटा पैक में 28 दिन के लिए मुफ्त 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। वहीं 96 रुपये वाले पैक में 2 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »