Vodafone 299 रुपये में दे रही है 84 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

वोडाफोन लगातार अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक रीचार्ज पैक लॉन्च कर रही है। वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पिछले हफ्ते ही 496 रुपये वाला एक नया पैक लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए डेटा और वॉयस ऑफर पेश किए हैं।

Vodafone 299 रुपये में दे रही है 84 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • प्रीपेड ग्राहकों के लिए 493 रुपये, 299 रुपये वाले नए पैक लॉन्च किए हैं
  • 49 रुपये वाले डेटा पैक में 28 दिन के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है
  • 96 रुपये वाले पैक में 2 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
वोडाफोन लगातार अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक रीचार्ज पैक लॉन्च कर रही है। वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पिछले हफ्ते 496 रुपये वाला एक नया पैक लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए डेटा और वॉयस ऑफर पेश किए हैं। बता दें कि नए ऑफर कंपनी के बंगाल सर्किल में आने वाले वाले उन ग्राहकों के लिए है जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) सुविधा के जरिए वोडाफोन नेटवर्क में शामिल होंगे।

वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 493 रुपये, 299 रुपये वाले नए वॉयस कॉलिंग पैक लॉन्च किए हैं। इन दोनों पैक की वैधता 84 दिनों की है। जबकि 49 रुपये और 96 रुपये वाले डेटा पैक की वैधता 28 दिन है।

सबसे पहले बात करते हैं 493 रुपये वाले रीचार्ज पैक की, इस पैक के तहत ग्राहकों को 84 दिन के लिए हर रोज 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलेगी। इसी तरह 299 रुपये वाले पैक में 84 दिन के लिए हर रोज 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा। जबक इस पैक में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा सिर्फ वोडाफोन नेटवर्क पर ही है।

कंपनी के दोनों डेटा स्पेशल पैक की बात करें तो 49 रुपये वाले डेटा पैक में 28 दिन के लिए मुफ्त 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। वहीं 96 रुपये वाले पैक में 2 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा।

बात करें पिछले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर सर्किल के लिए लॉन्च किए गए वोडाफोन के 496 रुपये वाले पैक की तो इसकी वैधता 84 दिनों की है। इस ऑफर के तहत पहली बार रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल और 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त रोमिंग (आउटगोइंग और इनकमिंग) का ऑफर भी है। 177 रुपये वाले दूसरे पैक की तो इसकी वैधता 28 दिन है। यह ऑफर भी वोडाफोन के नए ग्राहकों के लिए है। इस ऑफर के तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा है। वहीं, 1 जीबी डेटा भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, vodafone india, vodafone prepaid

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »