Vivo Z3i Standard Edition हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने Vivo Z3i Standard Edition को लॉन्च कर दिया है। जानें, इसकी कीमत और खूबियां।

Vivo Z3i Standard Edition हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo Z3i Standard Edition हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Vivo ब्रांड का यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से है लैस
  • Vivo Z3i Standard Edition की कीमत 1,998 चीनी युआन
  • तीन रंग में मिलेगा Vivo Z3i Standard Edition
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने Vivo Z3i Standard Edition को चीन में लॉन्च कर दिया है। वीवो जे़ड3आई स्टैंडर्ड एडिशन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए Vivo Z3i का कमजोर वेरिएंट हैं। दोनों में सबसे मुख्य अंतर यह है कि Vivo Z3i Standard Edition में आईपीएस डिस्प्ले तो वहीं वीवो जे़ड3आई में एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल हुआ था। Vivo Z3i Standard Edition के अन्य हार्डवेयर कंपनी के पिछले मॉडल से मिलते जुलते हैं। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 19:9 का वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है।
 

Vivo Z3i Standard Edition की कीमत

चीनी मार्केट में वीवो जे़ड3आई स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 1,998 चीनी युआन (लगभग 20,900 रुपये) है। Vivo ब्रांड का यह फोन ऑरोरा ब्लू, ड्रीम पिंक और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में उतारा गया है। याद करा दें कि, Vivo Z3i को चीन में 2,398 चीनी युआन (लगभग 25,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह फोन ऑरोरा ब्लू और मिलेनियम पिंक रंग में आता है।
 

Vivo Z3i Standard Edition के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले वीवो जे़ड3आई स्टैंडर्ड एडिशन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन Vivo Z3i से मिलते-जुलते हैं।

डुअल सिम Vivo Z3i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलेगा। फोन में कंपनी का जोवी एआई इंजन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। Vivo Z3i की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो ज़ेड3आई के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। Vivo Z3i का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जबकि Vivo V11 का 25 मेगापिक्सल का। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें एआई ब्यूटी, बैकलिट, पैनारोमा और पोर्टेट बैकग्राउंड ब्लर जैसे कई फीचर्स हैं।

Vivo Z3i के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। हैंडसेट की बैटरी 3315 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 155.97x75.63x8.1 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहीलियो पी60
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »