8GB रैम के साथ Vivo Y72 5G भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च!

पोस्टर में यह भी संकेत दिए गए हैं कि Vivo Y72 5G फोन की सेल भारत में 1,500 रुपये के कैशबबैक ऑफर के साथ पेश की जाएगी, जो कि HDFC Bank, ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank के कार्ड पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इसमें वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा।

8GB रैम के साथ Vivo Y72 5G भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च!

ड्रीम ग्लो और ग्राफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन

ख़ास बातें
  • Vivo Y72 5G की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी
  • वीवो वाई72 5जी में मिलेगा 8 जीबी रैम के साथ 4 जीबी अतिरिक्त रैम
  • यह फोन मार्च महीने में थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है
विज्ञापन
Vivo Y72 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट में अन्य सोर्स के अलावा वीवो ऑफिशियल्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि यह फोन भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। एक टिप्सटर ने फोन का एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें फोन के रेंडर्स, कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ-साथ लॉन्च ऑफर की जानकारी दी गई है। वीवो वाई72 5जी फोन को मार्च महीने में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y72 5G स्मार्टफोन भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में पोस्टर को भी शामिल किया गया है, जिसे टिप्सटर योगेश द्वारा साझा किया गया है... इस पोस्टर में आप इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन, ड्रीम ग्लो और ग्राफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में देख सकते हैं। इसके अलावा, इस पोस्टर में यह भी संकेत दिए गए हैं कि फोन की सेल भारत में 1,500 रुपये के कैशबबैक ऑफर के साथ पेश की जाएगी, जो कि HDFC Bank, ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank के कार्ड पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही इसमें वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। टिप्सटर का हवाला देते हुए रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वीवो वाई72 5जी फोन की कीमत भारत में 20,00 रुपये से कम होगी।
 

Vivo Y72 5G specifications

पोस्टर के अनुसार, वीवो वाई72 5जी फोन में 8 जीबी रैम के साथ 4 जीबी एक्सटेंडिड रैम मिलेगा। इस पोस्टर में यह भी दिखाया गया है कि फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट  मौजूद होगा।

जैसे कि हमने बताया यह फोन मार्च महीने में थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है, इसके स्पेसिफिकेशन के अनुसार फोन में 6.58-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 128GB स्टोरेज मौजूद होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन का ग्लोबल वर्ज़न ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वीवो वाई72 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »