48MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ 15 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Y72 5G स्मार्टफोन!

लीक के अनुसार, Vivo Y72 5G फोन Vivo Y52s (T1 Version) का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। Vivo Y52s (T1 Version) स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 3 मई को लॉन्च कर किया गया था।

48MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ 15 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Y72 5G स्मार्टफोन!

फोन में मिल सकता है 81 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Vivo Y72 5G में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई72 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • यह फोन Vivo Y52s (T1 Version) का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है
विज्ञापन
Vivo Y72 5G स्मार्टफोन भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों फोन की कीमत की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी, वहीं अब लेटेस्ट लीक में इस फोन से जुड़ी सभी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया गया है। रिपोर्ट में लीक स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन Vivo Y52s (T1 Version) का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। Vivo Y52s (T1 Version) स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 3 मई को लॉन्च कर किया गया था।

टिप्सटर योगेश के कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की रिपोर्ट में Vivo Y72 5G स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन वीवो वाई72 5जी फोन की कीमत भारत में 22,990 रुपये होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.x पर काम करेगा। इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी दी जाएगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए वीवो वाई72 5जी फोन में 5जी, 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GNSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होगा। लेकिन इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल नहीं हो सकता। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा है।

फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y72 5G, Vivo Y72 5G specification, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »