48MP कैमरा के साथ Vivo Y70t लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Vivo Y70t फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,100 रुपये) है, वहीं 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,400 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) है।

48MP कैमरा के साथ Vivo Y70t लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है फोन

ख़ास बातें
  • Vivo Y70t में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई70टी की सेल चीन में शुरू हो चुकी है
  • 8 जीबी रैम से लैस है फोन
विज्ञापन
Vivo Y70t 5G स्मार्टफोन को आज गुरुवार 3 जून को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर Samsung Exynos प्रोसेसर से लैस है और इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो वाई70टी फोन तीन कलर ऑप्शन और तीन कॉन्फिग्रेशन में आया है। इसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है और फोन के टॉप और साइड में स्लिम बेजल्स मौजूद है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह फोन Android 10 पर काम करता है।
 

Vivo Y70t price

Vivo Y70t फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,100 रुपये) है, वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 19,400 रुपये) है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,900 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। इसके अलावा, फोन की सेल चीन में शुरू हो चुकी है। फिलहाल वीवो वाई70टी के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Vivo Y70t specifications

डुअल सिम (नैनो) वीवो वाई70टी फोन एंड्रॉयड 10 आधारित Funtouch OS 10.5 पर काम करता है। इस फोन में 6.53 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.72 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो शामिल है। इसके अलावा, फोन Samsung Exynos 880 प्रोसेसर, जिसके साथ Mali-G76 MP5 जीपीयू, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई70टी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 लेस के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.05 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और ई-कंपास शामिल हैं। साथ ही फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन का डायमेंशन 162.05x76.61x8.46mm और भार 190 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 880
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा47-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y70t, Vivo Y70t Price, Vivo Y70t Specifications, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »