Vivo Y50 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी हैं खासियत

Vivo Y50 चार रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा।

Vivo Y50 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी हैं खासियत

Vivo Y50 को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है वीवो वाई50 में
  • Vivo Y50 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होने का दावा
  • वीवो वाई50 की बैटरी करेगी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट
विज्ञापन
Vivo Y50 स्मार्टफोन से पर्दा उठ गया है। इसे कंबोडिया में लॉन्च किया गया है और स्थानीय मार्केट में वीवो वाई50 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Vivo Cambodia के आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीवो वाई50 के अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत का भी खुलासा किया गया है। फिलहाल, वीवो वाई50 को भारतीय मार्केट में लाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Vivo Y50 price

वीवो कंबोडिया के आधिकारिक फेसबुक पेज के मुताबिक, Vivo Y50 स्थानीय मार्केट में 249 डॉलर (करीब 18,950 रुपये) में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। फोन स्टारी ब्लैक और आइरिस ब्लू रंग में आएगा। हालांकि Vivo के लेटेस्ट फोन को वीवो कंबोडिया की साइट पर अभी लिस्ट नहीं किया गया है।
 

Vivo Y50 specifications

वीवो वाई50 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, होल-पंच डिज़ाइन के साथ। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल होगा। यह जानकारी Vivo Cambodia के फेसबुक पेज पर दी गई है। साझा की गई तस्वीरों से साफ है कि वीवो वाई50 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यहां चार  कैमरे दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि Vivo Y50 में कौन-सा प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। दूसरी तरफ, टिप्सटर सुधांशु अंभोरे का दावा है कि Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आएगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई50 चार रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। आगे की तरफ स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बायीं तरफ होल-पंच होगा। सेल्फी कैमरे के रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Vivo Y50 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी और सेंसर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y50, Vivo Y50 specifications, Vivo Y50 price, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »