Vivo Y31s लॉन्च से दूर नहीं, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Tianyi Telecom Terminal की साइट ने फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,598 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) में लिस्ट किया है। वहीं, इसका 6 जीबी रैम विकल्प 1,798 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) में लिस्टेड है।

Vivo Y31s लॉन्च से दूर नहीं, स्पेसिफिकेशन्स लीक

Vivo Y31s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y31s चीनी टेलीकॉम साइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट
  • वाटरड्रॉप नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है
  • आगामी किफायती स्नैपड्रैगन 5G चिपसेट से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Vivo Y31s की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। लीक हुई लिस्टिंग से फोन में 5G सपोर्ट वाले नए स्नैपड्रैगन 4-सीरीज़ चिपसेट की मौजूदगी की जानकारी मिली है। क्वालकॉम की इस नई चिपसेट सीरीज़ को 2021 की पहली तिमाही में जारी किया जाना है। वीवो वाई31एस की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई है, जिसमें इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। ये वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा, Vivo Y31s की कीमत और रैम वेरिएंट को ऑनलाइन लिस्ट किया गया है, जो बताता है कि यह एक नए मिड-रेंज फोन के रूप में लॉन्च होगा।

चीनी टेलीकॉम की सहायक कंपनी Tianyi Telecom Terminal ने महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ अपनी साइट पर Vivo Y31s को लिस्ट किया है। लिस्टिंग में फोन की तस्वीरों के साथ-साथ इसके रंग विकल्प भी शामिल हैं। फोन को मॉडल नंबर V2054A के साथ लिस्ट किया गया है। यह वही मॉडल नंबर है, जो पिछले महीने चीन की TENAA वेबसाइट पर दिखाई दिया था।
 

Vivo Y31s price (expected)

Tianyi Telecom Terminal की साइट ने फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 1,598 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) में लिस्ट किया है। वहीं, इसका 6 जीबी रैम विकल्प 1,798 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) में लिस्टेड है। फोन को तीन रंग विकल्पों में लिस्ट किया गया है, जो हैं टाइटेनियम ग्रे, मोनेट और रूबी रेड।
 

Vivo Y31s specifications (expected)

Vivo Y31s को "sm4350" चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। इसके स्नैपड्रैगन 4-सीरीज़ 5जी चिपसेट सीरीज़ का हिस्सा होने की उम्मीद है, जिसे क्वालकॉम ने सितंबर में घोषित किया था और 2021 की पहली तिमाही में ये चिपसेट मार्केट में दस्तक देगा। साइट पर उपलब्ध अन्य स्पेसिफिकेशन्स में 6.58-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले, 13-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर, 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर शामिल हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 4,910mAh की बैटरी होगी और यह एंड्रॉयड 11 पर चलेगा।

Vivo Y31s में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होने की भी जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन का डायमेंशन 164.15x75.35x8.40 एमएम और वज़न 185 ग्राम होगा।

Vivo ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशन के साथ फोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी इसे जल्द ही घोषित कर सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y31s, Vivo Y31s price, Vivo Y31s specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »