Vivo Y31s स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर व 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च

Vivo Y31s फोन Vivo China की वेबसाइट पर लिस्ट है, जिसकी प्री-बुकिंग आप करा सकते हैं। हालांकि, इसकी शीपिंग 15 जनवरी के बाद शुरू होगी।

Vivo Y31s स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर व 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च

Vivo Y31s फोन में ग्रे, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन खरीद के लिए मौजूद है

ख़ास बातें
  • Vivo Y31s में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वाई 31एस में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • वीवो वाई31एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 10.5 पर काम करता है
विज्ञापन
Vivo Y31s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि हाल ही में पेश हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। यह बजट-फ्रेंडली फोन पतले बेजल्स के साथ आता है, हालांकि ऊपरी और निचले हिस्से पर बेजल्स मोटे हैं। वीवो वाई31एस में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया गया है और पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। बता दें, यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन से लैस है, जिसके साथ आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें 5जी कनेक्टिविटी दी गई है।
 

Vivo Y31s price

वीवो वाई31 फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,498 (लगभग 17,000 रुपये) है और इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,698 (लगभग 19,300 रुपये) है। Vivo Y31s फोन में ग्रे, रेड और सिल्वर कलर ऑप्शन खरीद के लिए मौजूद है। यह फोन Vivo China की वेबसाइट पर लिस्ट है, जिसकी प्री-बुकिंग आप करा सकते हैं। हालांकि, इसकी शीपिंग 15 जनवरी के बाद शुरू होगी।

फिलहाल, कंपनी ने फोन की अंतरराष्ट्रीय कीमत व उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Vivo Y31s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई31एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 10.5 पर काम करता है। इसमें 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.61 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। वीवो वाई31 फोन स्नैपड्रैगन 480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें Adreno 619 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS2.1 स्टोरेज से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई31एस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Vivo Y31s में सेंसर की बात करें, तो इसमें ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और इलेक्ट्रॉनिक कंपास मौजूद हैं। वीवो ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.15x75.35x8.40mm और भार 185.5 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Y31s, Vivo Y31s price, Vivo Y31s specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »