6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s Standard Edition फोन, जानें कीमत

Vivo Y31s Standard Edition के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,699 (लगभग 19,100 रुपये) है। यह फोन फिलहाल, चीन में लेक लाइट ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

6GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s Standard Edition फोन, जानें कीमत

Vivo Y31s Standard Edition में एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है

ख़ास बातें
  • Vivo Y31s Standard Edition में डुअल रियर कैमरा दिया गया है
  • वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन Vivo Y31s का बदला हुआ एडिशन है
  • फोन में 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज है
विज्ञापन
Vivo Y31s Standard Edition को चीन में गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया गया है। यह नया किफायती मॉडल असल Vivo Y31s का ही थोड़ा बदला हुआ अवतार है। जहां वीवो वाई31एस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, वहीं वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। प्रोसेसर के अलावा, नया फोन एचडी+ डिस्प्ले से लैस है, जो कि वीवो वाई31एस में मौजूद फुल-एचडी+ स्क्रीन से थोड़ा छोटा है। वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन के बाकि स्पेसिफिकेशन वीवो वाई31एस मॉडल जैसे ही हैं।
 

Vivo Y31s Standard Edition price

Vivo Y31s Standard Edition के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,699 (लगभग 19,100 रुपये) है। यह फोन फिलहाल, चीन में लेक लाइट ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसकी ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वीवो वाई31एस फोन की बात करें, तो इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,498 (लगभग 16,900 रुपये) थी और इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,698 (लगभग 19,200 रुपये) थी।
 

Vivo Y31s Standard Edition specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 पर काम करता है। इसमें 6.51 इंच फुल+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। यह डिस्प्ले वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसके अलावा वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर से लैस है और इसमें Adreno 619 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी UFS2.1 स्टोरेज से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वीवो वाई31एस स्टैंडर्ड एडिशन में 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मॉडल शामिल है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। सेंसर्स की बात करें, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164.15x75.35x8.50mm और भार 188.4 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »