Vivo Y31 Pro 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G: कौन सा फोन है बेस्ट

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo Y31 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसका टक्कर Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y31 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy A17 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
  • iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,499 रुपये है।

Vivo Y31 Pro 5G, Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G में 8GB रैम है।

Photo Credit: Vivo/Samsung/iQOO

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo Y31 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G से हो सकती है। Vivo Y31 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। जबकि iQOO Z10R 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Vivo Y31 Pro 5G, Samsung Galaxy A17 5G और iQOO Z10R 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Vivo Y31 Pro 5G vs Samsung Galaxy A17 5G vs iQOO Z10R 5G

कीमत और स्टोरेज

Vivo Y31 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में आया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,499 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Vivo Y31 Pro 5G में 6.72 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G में 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी यू सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD एमोलेड क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Vivo Y31 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 4nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 4nm प्रोसेसर मिलता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Vivo Y31 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 15 के साथ आता है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है और iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 से लैस है। 

कैमरा सेटअप

Vivo Y31 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। और iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Vivo Y31 Pro 5G में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट 2.0 शामिल है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट शामिल है। 

बैटरी बैकअप

Vivo Y31 Pro 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Samsung Galaxy A17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी आती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1330

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2,408x1,080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  2. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  4. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  5. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  7. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  8. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  9. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.