• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6,500mAh बैटरी, 12GB तक रैम वाला Vivo Y300 Pro फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

6,500mAh बैटरी, 12GB तक रैम वाला Vivo Y300 Pro फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y300 Pro के टॉप-एंड 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये) है।

6,500mAh बैटरी, 12GB तक रैम वाला Vivo Y300 Pro फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Vivo

Vivo Y300 Pro को चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77-इंच डिस्प्ले मिलता है
  • फोन Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर चलता है
  • फोन की सबसे बड़ी खासियत 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6,500mAh बैटरी है
विज्ञापन
Vivo Y300 Pro को गुरुवार को कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में लॉन्च किया। नया वीवो हैंडसेट चार कलर ऑप्शन और चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77-इंच डिस्प्ले मिलता है और और यह Snapdragon 6 Gen 1 SoC पर चलता है। Vivo Y300 Pro में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। कंपनी ने इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी है। चलिए स्मार्टफोन की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y300 Pro price, availability

Vivo Y300 Pro के टॉप-एंड 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,000 रुपये) है। इसके 12GB + 256GB, 8GB + 256GB और 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः CNY 2,199 (लगभग 26,000 रुपये), CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) है। इसे ब्लैक जेड, गोल्ड विद जेड, व्हाइट और टाइटेनियम (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Vivo Y300 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y300 Pro Android 14 पर आधारित OriginOS 4 पर चलता है और इसमें 6.77-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,392 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 60Hz, 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट के बीच स्चिव हो सकता है। स्क्रीन का पीक ब्राइटनेस लेवल 5,000nits तक पहुंचता है, साथ ही यह 3,840Hz पल्स-वाइड मॉड्यूलेशन (PWM) डिमिंग सपोर्ट करता है। यह 4nm Snapdragon 6 Gen 1 SoC और Adreno 710 GPU पर काम करता है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।

नए Vivo फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है।

Vivo Y300 Pro में ब्लूटूथ 5.1, GPS/AGPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और Wi-Fi शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेट किया गया है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी मिलती है। दावा किया गया है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 23.2 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 31.52 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसका माप 63.4x76.4x7.69 mm और वजन लगभग 194 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »