Vivo Y30 और Vivo Y3s मौजूदा मॉडल्स के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Vivo Y30 और Vivo Y3s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह दोनों ही फोन कंपनी के मौजूदा मॉडल्स का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होत हैं।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2020 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने चीन में लॉन्च किए हैं दो रीब्रांडेड वर्ज़न
  • Vivo Y30 स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है
  • Vivo Y3s में मौजूद है 128 जीबी स्टोरेज

Vivo Y30 (बायें) और Vivo Y3s (दायें) को चीन में किया गया है लॉन्च

Vivo Y30 और Vivo Y3s स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह दोनों ही फोन कंपनी के मौजूदा मॉडल्स का रीब्रांडेड वर्ज़न प्रतीत होत हैं। जहां वीवो वाई30 स्मार्टफोन Vivo Y20 का रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है, वहीं वीवो वाई3एस फोन Vivo Y17 का रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है। दिलचस्प बात यह है कि वीवो वाई30 नाम के अन्य स्मार्टफोन को पहले से ही जुलाई महीने में भारत में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन चीन में लॉन्च हुए वीवो वाई30 के स्पेसिफिकेशन से मेल नहीं खाते। तो ऐसे में वीवो ने दो अलग रिज़न में एक ही मॉनीकर के साथ दो अलग-अलग हैंडसेट लॉन्च किए हैं।
 

Vivo Y30, Vivo Y3s price

वीवो वाई30 स्मार्टफोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,498 (लगभग 16,500 रुपये) है। Vivo Y30 फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जो है एक्वा ब्लू, डॉन व्हाइट और ओब्सीडियन ब्लैक। इस फोन की सेल चीन में 26 अक्टूबर से शुरू होगी।

Vivo Y3s के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,198 (लगभग 13,200 रुपये) है। यह फोन भी तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जो है डार्क ब्लू, रेड और सी ब्रीज।। इस फोन की सेल भी चीन में 26 अक्टूबर से शुरू होगी।
 

Vivo Y30 specifications

स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से वीवो वाई30 फोन Vivo Y20 का रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है, जो कि भारत में अगस्त महीने में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि इस फोन में रैम और स्टोरेज में थोड़ा अंतर देखने को मिलेगा। यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि अन्य स्मार्टफोन वीवो वाई30 को भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन दोनों ही चीन में लॉन्च हुए वीवो वाई30 से अलग है।

डुअल-सिम वीवो वाई30 एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Vivo Y30 ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। जुगलबंदी के लिए 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में स्थित है।
Advertisement

वीवो वाई30 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में WLAN, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है।
 

Vivo Y3s specifications

वीवो वाई3एस के स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से यह फोन Vivo Y17 का रीब्रांडेड वर्ज़न लगता है, जो कि पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। हालांकि, लेटेस्ट फोन के कैमरा में थोड़ा बहुत अंतर मौजूद है।
Advertisement

डुअल-सिम वाला वीवो वाई3एस एंड्रॉयड 9 पर आधारित Funtouch OS 9 पर चलता है। इसमें 6.35 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 720×1544 पिक्सल रिजॉल्यूशन और आस्पेक्ट रेशिया 19:3:9 दिया गया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है और इसमें 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

वीवो वाई3एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में मिलेगा। वीवो वाई17 से इसकी तुलना करें, तो यह फोन तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WLAN, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Looks good
  • Lots of storage space
  • Useful features in Funtouch OS
  • Bad
  • Weak processor
  • Average display quality
  • Mediocre photo and video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.