• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y30 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

50MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y30 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6.51 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ थाईलैंड में लॉन्च किया गया है।

50MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y30 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसे स्टारलाइट ब्लैक और रेनबो फैंटेसी कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y30 5G में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्‍प्‍ले है
  • इसे THB 8,699 (लगभग 18,900 रुपये) में लिस्ट किया गया है
  • भारत में इसके लॉन्‍च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
Vivo Y30 5G स्‍मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप और 6.51 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। इसे दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और USB टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है। इसमें डुअल-सिम सपोर्ट है और हैंडसेट को लॉक और अनलॉक करने के लिए फेस वेक फीचर के साथ ही पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा है।
 

Vivo Y30 5G के प्राइस और उपलब्‍धता

थाईलैंड में Vivo Y30 5G के लॉन्च का ऐलान कंपनी ने फेसबुक के जरिए किया। यह फोन एक रिटेलर की वेबसाइट पर THB 8,699 (लगभग 18,900 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है। इसे स्टारलाइट ब्लैक और रेनबो फैंटेसी कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 
 

Vivo Y30 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Vivo Y30 5G में 6.51 इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) रेजॉलूशन वाला IPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 20:9 का एस्पेक्ट रेश्यो, 88.99 फीसदी स्क्रीन रेश्यो और 72 फीसदी NTSC कलर स्पेस मिलता है। इसमें दो नैनो सिम स्लॉट के साथ डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट भी मिलता है। एक सिम स्‍लॉट को माइक्रोएसडी कार्ड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से पावर्ड है, जो 6GB रैम के साथ है। इंटरनल स्टोरेज 128GB है, जिससे खाली स्‍पेस लेकर रैम को 2 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 

Vivo Y30 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस है। लो लाइट एनवायरनमेंट में फोटोज क्लिक करने के लिए कैमरे में सुपर नाइट मोड दिया गया है।  डुअल-व्यू वीडियो भी इसमें मिलता है, जो यूजर्स को फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाता है। यह पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को भी सपोर्ट करता है। कुछ और कैमरा फीचर्स की बात करें, तो ऑटोफोकस, मल्टी-स्टाइल पोर्ट्रेट, फेस ब्यूटी, पैनोरमा मोड, लाइव फोटो, स्लो मोशन और टाइम-लैप्स शामिल हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 140 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम, 15.9 घंटे ऑनलाइन वॉच टाइम और 27.2 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। वीवो Y30 5G, 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन का वजन लगभग 193g है और थिकनेस 8.25mm है। भारत में यह डिवाइस कब तक लॉन्‍च होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1,600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »