Vivo Y20 का पावरफुल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम

Vivo Y20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,990 रुपये है। इसकी सेल 24 सितंबर से शुरू होगी।

Vivo Y20 का पावरफुल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • Vivo Y20 ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन है
  • वीवो वाई20 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • वीवो वाई20 एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 पर चलता है
विज्ञापन
Vivo Y20 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है। Vivo ब्रांड के इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट मार्केट में उतारा गया है। वीवो वी20 का 6 जीबी रैम वेरिएंट ऑब्सीडियन ब्लैक रंग के साथ नए प्योरिस्ट ब्लू रंग में बिकेगा। आज की तारीख में वीवो वाई20 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हो गए हैं। बीते महीने इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ, वीवो वाई20 का 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट तीन रंग में उपलब्ध हैं- ऑब्सीडियन ब्लैक, डॉन व्हाइट और प्योरिस्ट ब्लू। वीवो वाई20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी।
 

Vivo Y20 6GB + 64GB model price in India, availability

वीवो वाई20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,990 रुपये है। इसकी सेल 24 सितंबर से शुरू होगी। फोन वीवो के ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा। Vivo Y20 के नए वेरिएंट को ऑब्सीडियन ब्लैक और प्योरिस्ट ब्लू रंग में बेचा जाएगा।

बता दें कि वीवो वाई20 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।
 

Vivo Y20 6GB + 64GB model specifications

डुअल-सिम वीवो वाई20 एंड्रॉयड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 पर चलता है। इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले से लैस है। स्क्रीन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाली है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo Y20 ट्रिपल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। जुगलबंदी के लिए 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

वीवो वाई20 की बैटरी 5,000 एमएएच की है, यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और ई-कंपास फोन का हिस्सा हैं। किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.41x76.32x8.41 मिलीमीटर है और वज़न 192.3 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »