• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y28 5G लॉन्च से पहले 4GB रैम, Dimensity 700 चिप के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट! प्राइस भी लीक

Vivo Y28 5G लॉन्च से पहले 4GB रैम, Dimensity 700 चिप के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट! प्राइस भी लीक

Vivo Y28 5G लॉन्च से पहले गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है।

Vivo Y28 5G लॉन्च से पहले 4GB रैम, Dimensity 700 चिप के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट! प्राइस भी लीक

Photo Credit: Vivo

फोन Vivo Y27 5G के सक्सेसर के रूप में आने वाला है।

ख़ास बातें
  • फोन क्रिस्टल पर्पल, और ग्लिटर एक्वा कलर्स में आ सकता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आने वाला है।
  • मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।
विज्ञापन
Vivo Y28 5G कंपनी की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसके कई लीक्स पिछले दिनों में सामने आए हैं। कंपनी के इस कथित अफॉर्डेबल 5जी फोन को अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर फोन के कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस पता चलते हैं। Vivo Y27 5G के सक्सेसर के रूप में आना वाला ये लेटेस्ट वीवो स्मार्टफोन कई अपग्रेड्स लेकर आ रहा है। फोन में MediaTek MT6833 चिपसेट सामने आया है। जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU भी लिस्टेड है। यह हैंडसेट 4GB रैम के साथ दिखाई दिया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स। 

Vivo Y28 5G लॉन्च से पहले गूगल प्ले कंसोल सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। टेकआउटलुक के अनुसार, फोन को मॉडल नम्बर V2315 के साथ लिस्ट किया गया है। यहां MediaTek MT6833 चिपसेट लिस्टेड है जो कि MediaTek Dimensity 700 की कोर कंफिग्रेशन लेकर आता है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसकी चिन काफी मोटी हो सकती है। लेकिन बैक पैनल पर डुअल टोन डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन के रेंडर में इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स सामने आए हैं। रोचक बात ये भी है कि लॉन्च से पहले ही फोन को Reliance Digital ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। 

रियर पैनल की बात करें तो इसमें दो कैमरा नजर आते हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लिस्टेड है। फोन को 4जीबी रैम से लैस किया गया है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए यह Mali G57 GPU पैक्ड डिवाइस होगा। डिस्प्ले रेजॉल्यूशन की बात करें तो यह 720 x 1,612 पिक्सल का है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आने वाला है जो कि कई यूजर्स के लिए निराश करने वाली बात भी हो सकती है। 

फोन क्रिस्टल पर्पल, और ग्लिटर एक्वा कलर्स में आ सकता है। इसके प्राइस की बात करें तो रिलायंस की लिस्टिंग के अनुसार फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में आ सकता है। फोन का टॉप रैम वेरिएंट 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में आ सकता है। बहरहाल, वीवो ने इसके लॉन्च की अधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन ऑनलाइन लिस्टिंग में फोन के सभी डिटेल्स मौजूद हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »