• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo के फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स X Fold 3 और X Fold 3 Pro में होगा कौन सा प्रोसेसर, लॉन्च से पहले चल गया पता!

Vivo के फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स X Fold 3 और X Fold 3 Pro में होगा कौन सा प्रोसेसर, लॉन्च से पहले चल गया पता!

Vivo X Fold 3 : कहा जाता है कि कंपनी X Fold 3 Pro में अबतक के सबसे पावरफुल चिपसेट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 को इस्‍तेमाल कर सकती है।

Vivo के फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स X Fold 3 और X Fold 3 Pro में होगा कौन सा प्रोसेसर, लॉन्च से पहले चल गया पता!

Photo Credit: Vivo

X Fold 3 को किफायती फोल्‍डेबल फोन के रूप में लाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • नए वीवो स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च करने की तैयारी में कंपनी
  • X Fold 3 और X Fold 3 Pro को किया जा सकता है पेश
  • क्‍वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट से लैस होंगे स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
Smartphones in 2024 : नए साल का आगाज होते ही स्‍मार्टफोन कंपनियां नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च की तैया‍री में जुट गई हैं। स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) साल 2024 में दो फोल्‍डेबल फोन लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है। इन्‍हें सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा। ये प्रोडक्‍ट Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro बताए जाते हैं। दोनों फोन एक-दूसरे से कैसे अलग होंगे, इस बारे में जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि कंपनी X Fold 3 Pro में अबतक के सबसे पावरफुल चिपसेट स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 को इस्‍तेमाल कर सकती है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने एक नई जानकारी शेयर करते हुए X Fold 3 से जुड़ी अहम इन्‍फर्मेशन को शेयर किया है।  

एक लेटेस्‍ट लीक में डिजिटल चैट स्‍टेशन ने प्रॉडक्‍ट का नाम बताए बगैर कुछ स्‍पेक्‍स शेयर किए हैं। मीडिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि DCS ने यह जानकारी वीवो की फोल्‍डेबल फोन सीरीज के लिए दी है। अनुमान है कि X Fold 3 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर और X Fold 3 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि X Fold 3 को किफायती फोल्‍डेबल फोन के रूप में लाया जा सकता है। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन ने वीवो के नए टैबलेट Vivo Pad 3 को लेकर भी कुछ अनुमान लगाया है। माना जा रहा है कि अपकमिंग टैबलेट को ओएलईडी के अलावा एलसीडी डिस्‍प्‍ले के साथ भी लॉन्‍च किया जा सकता है। ये डिवाइसेज कब तक आएंगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि Vivo X Fold 3, X Fold 3 Pro और Pad 3 टैबलेट को साल की पहली तिमाही यानी मार्च तक पेश किया जा सकता है। 

ध्‍यान रहे कि ये डिवाइस सबसे पहले चीन में आएंगी और फ‍िर कुछ वक्‍त बाद ग्‍लोबल लॉन्‍च की शुरुआत हो सकती है। भारत में भी इन प्रोडक्‍ट्स के आने की पूरी उम्‍मीद की जानी चाहिए। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »