वीवो वाई25 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

वीवो वाई25 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6580 प्रोसेसर है
  • पावर देने के लिए मौज़ूद है 1900 एमएएच की बैटरी
  • हैंडसेट को मलेशिया में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने मलेशिया में अपनी वाई-सीरीज़ का नया हैंडसेट मार्केट में उतारा है। हम बात कर रहे हैं वीवो वाई25 की। स्थानीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत 499 मलेशियाई रिंगिट (करीब 7,500 रुपये) है। स्मार्टफोन के डिज़ाइन में ग्रे और व्हाइट रंग की जुगलबंदी की गई है। इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

वीवो वाई25 में 4.5 इंच का 854×480 पिक्सल वाला आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटीके6580 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ में दिया गया है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फनटच ओएस 2.1 पर चलेगा।

वीवो वाई25 को पावर देने के लिए मौज़ूद है 1900 एमएएच की बैटरी। कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। दूसरी तरफ, फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा ऐप में नॉर्मल, वॉयस कैपचर, पाम कैपचर, एचडीआर, पनोरमा, और वाटरमार्क जैसे मोड दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, फोटोसेंसेटिव सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 130.7x66.4x9.2 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6580डब्ल्यू
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता1900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y25, Vivo Y25 Price, Vivo Y25 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  3. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  4. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  5. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  6. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  7. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  8. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  9. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  10. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »