50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y21s लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y21s स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन है जोकि 50 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है। बता दें, इससे पहले कंपनी ने Vivo Y21 स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y21s लॉन्च, जानें कीमत

फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है पर्ल व्हाइट और मिडनाइट ब्लू

ख़ास बातें
  • Vivo Y21s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो वीई21 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • फोन में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Vivo Y21s स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी का पहला मिड-रेंज स्मार्टफोन है जोकि 50 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है। बता दें, इससे पहले कंपनी ने Vivo Y21 स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। नया फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 1 जीबी एक्सटेंडिड रैम भी मिलती है। इसके अलावा, इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Vivo Y21s pricing and availability

Vivo Y21s स्मार्टफोन की कीमत इंडोनेशिया में IDR 2,799,000 (लगभग 14,415 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, वो है पर्ल व्हाइट और मिडनाइट ब्लू।
 

Vivo Y21s specifications

वीवो वाई21एस फोन Android 11 आधारित FunTouch OS 11.1 पर काम करता है और इसमें 6.51-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि फोन में 1 जीबी रैम एक्सपेंशन विकल्प भी मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई21एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इस फोन मेंआपको फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा।

फोन की बैटरी, 5,000एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 164.26 x 76.08 x 8mm और भार 182 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »