Vivo का Y200e 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS की वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

इसका डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल Vivo की हाल ही में लॉन्च की गई Y सीरीज के स्मार्टफोन्स के समान दिख रहा है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 फरवरी 2024 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200e 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें फ्रंट कैमरा के लिए मध्य में एक होल-पंच स्लॉट है
  • हाल ही में कंपनी ने Y200 5G को 8 GB + 256 GB का नया वेरिएंट पेश किया था

इस स्मार्टफोन में फुल HD+ स्क्रीन 1,080x2,400 रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y200e 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को Google Play Console और सर्टिफिकेशन साइट GeekBench पर देखा गया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Y200 5G को पेश किया था। Vivo Y200 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 SoC चिपसेट दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,800 mAh की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BIS की वेबसाइट पर लिस्टिंग में नया स्मार्टफोन Vivo के ब्रांड और मॉडल नंबर V2336 के साथ दिखा है। इसका मॉडल नंबर हाल ही में GeekBench V.0 और Bluetooth SIG पर लिस्टिंग्स के समान है। हालांकि, Google Play Console पर इसका अलग मॉडल नंबर V2327 दिया गया है। हालांकि, इस पर इस स्मार्टफोन को Vivo Y200e बताया गया है। इस अंतर का कारण नहीं पता चला है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo Y200e 5G में ऑक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है जिसका मॉडल नंबर SM4450 है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM हो सकता है। इसके अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स का पता नहीं चला है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर चल सकता है। इसमें फुल HD+ स्क्रीन 1,080x2,400 रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। 
Advertisement

गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के डिजाइन का भी संकेत मिला है। यह ब्लू कलर में दिख रहा है। इसका डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल Vivo की हाल ही में लॉन्च की गई Y सीरीज के स्मार्टफोन्स के समान दिख रहा है। इसमें एक रेक्टैंगुलर मॉड्यूल पर वर्टिकल तौर पर मौजूद कटआउट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए मध्य में एक होल-पंच स्लॉट है। इसका पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दायीं ओर हैं। 

हाल ही में कंपनी ने Y200 5G को 8 GB + 256 GB के नए वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। इसका प्राइस 23,999 रुपये है। SBI, Bank of Baroda, Federal Bank और IndusInd Bank के कस्टमर्स के लिए 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये है। इसे डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67-

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, Vivo, Market, Demand, Specifications, Video, China, Battery, BIS, Prices

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.