Vivo Y200+ vs Moto G35 5G, जानें 15 हजार में कौन है बेस्ट

Vivo ने बाजार में एक नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Vivo Y200+ लॉन्च कर दिया है।

Vivo Y200+ vs Moto G35 5G, जानें 15 हजार में कौन है बेस्ट

Photo Credit: Vivo/Motorola

Vivo Y200+ और Moto G35 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y200+ में एक छोटी 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G35 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Vivo Y200+ स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिन OS 4 पर काम करता है।
विज्ञापन
Vivo ने बाजार में एक नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Vivo Y200+ लॉन्च कर दिया है। Vivo Y100+ के अपग्रेड के तौर पर आए इस फोन में 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की टक्कर Moto G35 5G से हो रही है। यहां हम आपको Vivo Y200+ और Moto G35 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

कीमत
Vivo Y200+ की 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 1,099 (लगभग 12,876 रुपये) है।  यह स्मार्टफोन डार्क नाइट, ऐप्रीकोट सी और कैस्टल इन द स्काई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Moto G35 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन लीफ ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और गुआवा रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

डिस्प्ले
Vivo Y200+ में एक छोटी 6.68 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1608 पिक्सल और समान 120hz रिफ्रेश रेट है। 
Moto G35 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, HDR10 और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Vivo Y200+ स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिन OS 4 पर काम करता है। 
Moto G35 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर
Vivo Y200+ में ऑक्टा कोर 6एनएम यूनिसोक टी760 प्रोसेसर दिया गया है। 
Moto G35 5G में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

बैटरी बैकअप
Vivo Y200+ में 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Moto G35 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप
Vivo Y200+ के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Moto G35 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Vivo Y200+ में ड्यूल सिम वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है।
Moto G35 5G में ड्यूल, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.68 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1608 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good CPU performance, optimised UI
  • 5G connectivity at a low price
  • Reliable primary camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow charging speed
  • Short software support window
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Crucial display brightness toggle hidden in settings
डिस्प्ले6.72 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »