Vivo Y12s जल्द दे सकता है भारत में दस्तक, जानें क्या होंगी खूबियां

प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Vivo Y12s फोन में डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद है।

Vivo Y12s जल्द दे सकता है भारत में दस्तक, जानें क्या होंगी खूबियां

Vivo Y12s में मौजूद है डुअल रियर कैमरा

ख़ास बातें
  • Vivo Y12s फोन पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में हो चुका है पेश
  • वीवो वाई12एस सितंबर पर Google Play Console पर हुआ था लिस्ट
  • वीवो वाई12एस में मौजूद है दो कॉन्फिग्रेशन
विज्ञापन
Vivo Y12s स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के द्वारा सर्टिफाइड कर दिया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। सर्टिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर द्वारा सार्वजनिक की गई है। यह वीवो फोन कुछ ग्लोबल मार्केट्स में एंट्री मार चुका है, जैसे इंडोनेशिया, जॉर्डन और वियतनाम। वियतनाम में इस फोन को पिछले महीने ही पेश किया गया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हो चुके Vivo Y12 के अपग्रेड के रूप में आया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वीवो वाई12एस फोन में डुअल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ-साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि Vivo Y12s स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। टिप्सटर ने लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें फोन का मॉडल नंबर V2026 के साथ लिस्ट था। यह मॉडल नंबर लम्बे समय से ग्लोबल वीवो वाई12एस से जुड़ा हुआ है। यह मॉडल इससे पहले सितंबर महीने में गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर भी लिस्ट हुआ था।

वीवो वाई12 की कथित बीआईएस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेकिन Vivo  ने फिलहाल इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo Y12s price in India (expected)

वीवो वाई12एस की भारतीय कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत ग्लोबल कीमत के आसपास हो सकती है।  वीवो वाई12एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 3,290,000 (लगभग 10,500 रुपये) है, जबकि 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत वियतनाम में VND 4,290,000 (लगभग 13,700 रुपये) है। इंडोनेशिया में फोन के 3 जीबी रैम बेस वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,400 रुपये) के साथ लिस्ट है।  
 

Vivo Y12s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई12एस एंड्रॉयड 10 आधारित Funtouch OS 11 पर काम करता है। इसमें 6.51 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद हैं। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई12एस फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है, इसके साथ फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »