Vivo Y11 (2019) लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo Y11 (2019) दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

Vivo Y11 (2019) लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Vivo Y11 (2019) का सेल्फी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है

ख़ास बातें
  • 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है वीवो वाई11 में
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं Vivo Y11 (2019) में
  • Vivo Y11 (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
विज्ञापन
Vivo Y11 (2019) को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। नए Vivo फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और ग्रेडिएंट बैकपैनल फिनिश वाला है। वीवो ने इस फोन में आर्टिफिशियल इंटीलेंजेस से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें बेहतर सेल्फी के लिए एआई सेल्फी ब्यूटी है। इसके अतिरिक्त फोन में एचडीआर और पनोरमा जैसे कई कैमरा मोड हैं। वीवो वाई11 (2019) में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन एंड्रॉयड पर आधारित कंपनी की अपनी कस्टम स्किन Funtouch OS 9.1 पर चलता है।
 

Vivo Y11 (2019) price

वीवो की साइट के मुताबिक, वियतनाम में  वीवो वाई11 (2019) की कीमत करीब 9,200 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन को कोरल रेड और जेड ग्रीन रंग में बेचा जाएगा।

फिलहाल, वीवो यू11 (2019) को भारत में लॉन्च करने के संबंध जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन भारतीय मार्केट में Vivo की सक्रियता को देखते हुए इसका लॉन्च किया जाना तय है।
 

Vivo Y11 (2019) specifications, features

डुअल-सिम वीवो वाई11 (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटएच ओएस  पर चलेगा। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo Y11 (2019) दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

वीवो वाई11 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

Vivo ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »