Vivo Y11 (2019) जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Vivo Y11 (2019) की कीमत 8,990 रुपये होने का दावा है। वीवो वाई11 (2019) भारतीय मार्केट में रेड कोलर और ग्रीन जेड रंग में मिलेगा।

Vivo Y11 (2019) जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Vivo Y11 (2019) बजट सेगमेंट का हैंडसेट है

ख़ास बातें
  • 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है वीवो वाई11 (2019) में
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं Vivo Y11 (2019) में
  • वीवो वाई11 (2019) में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
विज्ञापन
Vivo भारतीय मार्केट में जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y11 (2019) को उतारेगी। याद रहे कि वीवो वाई11 (2019) को अक्टूबर महीने में वियतनाम में लॉन्च किया गया था। अब वीवो ने Gadgets 360 को बताया है कि वीवो वाई11 (2019) को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन की बात करें तो Vivo Y11 (2019) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ आता है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.35 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। Vivo के इस फोन में 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने सबसे पहले वीवो वाई (2019) के मार्केटिंग पोस्ट को साझा किया है। इसमें अहम स्पेसिफिकेशन भी दिए गए थे। बाद में Vivo ने निजी तौर पर गैजेट्स 360 को पुष्टि कर दी कि इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दूसरी तरफ, 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट में Vivo Y11 (2019) की कीमत 8,990 रुपये होने का दावा है। वीवो वाई11 (2019) भारतीय मार्केट में रेड कोलर और ग्रीन जेड रंग में मिलेगा। हालांकि, वीवो ने अभी तक लॉन्च की तारीख, कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
 

Vivo Y11 (2019) specifications, features

डुअल-सिम वीवो वाई11 (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटएच ओएस  पर चलेगा। इसमें 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo Y11 (2019) दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

वीवो वाई11 (2019) की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।

Vivo ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »