• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Xplay 7 में होंगे तीन रियर कैमरे, हो सकता है ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन

Vivo Xplay 7 में होंगे तीन रियर कैमरे, हो सकता है ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन

हाल ही में शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में वीवो ने एक तकनीक को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। याद रहे कि हम ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि हमें उस एंड्रॉयड फोन की झलक जल्द ही मिलेगी जो इस फ़ीचर के साथ आएगा।

Vivo Xplay 7 में होंगे तीन रियर कैमरे, हो सकता है ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर लीक हुई जानकारी
  • हैंडसेट में पिछले हिस्से पर दो नहीं तीन कैमरे होंगे
  • Vivo Xplay 7 ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन
विज्ञापन
हाल ही में शंघाई में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में वीवो ने एक तकनीक को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। याद रहे कि हम ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि हमें उस एंड्रॉयड फोन की झलक जल्द ही मिलेगी जो इस फ़ीचर के साथ आएगा। चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर लीक हुई जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि यह वीवो एक्सप्ले 7 होगा। इसके अलावा इन हैंडसेट में पिछले हिस्से पर दो नहीं तीन कैमरे होंगे।

द एंड्रॉयड सोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Xplay 7 ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस हैंडसेट के डिस्प्ले में बेज़ल भी बेहद ही कम होगा। वीबो पर जारी की गई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि हैंडसेट के रियर पर एक या दो नहीं, कुल तीन कैमरे होंगे। कैमरे वर्टिकल पोजीशन में मौज़ूद होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड कलर में उपबल्ध होगा। फिलहाल, हैंडसेट के बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। किसी भी स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं पता चल पाया है, कीमत और लॉन्च की तारीख तो दूर की बात है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा।

नाम के आधार पर यही कहा जा सकता है कि वीवो एक्सप्ले7 पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए वीवो एक्सप्ले 6 का अपग्रेड होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo XPlay
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »