• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X9s Plus की आधिकारिक तस्वीरें लॉन्च से पहले जारी, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

Vivo X9s Plus की आधिकारिक तस्वीरें लॉन्च से पहले जारी, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

वीवो ने गुरुवार को लॉन्च होने वाले अपने एक्स9एस और एक्स9एस प्लस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए पिछले महीने इनवाइट भेजे थे। अब, आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले, कंपनी ने स्मार्टफोन के प्लस वेरिएंट की तस्वीरें जारी की हैं। इसके अलावा, एक पोस्टर से इन दोनों वीवो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

Vivo X9s Plus की आधिकारिक तस्वीरें लॉन्च से पहले जारी, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन गुरुवार को लॉन्च होंगेे
  • वीवो एक्स9एस के प्री-ऑर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं
  • फोन का डिज़ाइन पिछले वेरिएंट जैसा ही है
विज्ञापन
वीवो ने गुरुवार को लॉन्च होने वाले अपने Vivo X9s और  X9s Plus स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए पिछले महीने इनवाइट भेजे थे। अब, आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले, कंपनी ने स्मार्टफोन के प्लस वेरिएंट की तस्वीरें जारी की हैं। इसके अलावा, एक पोस्टर से इन दोनों वीवो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी की। प्लेफुलड्रॉयड ने वीवो एक्स9एस प्लस की इन तस्वीरों को सबसे पहले सार्वजनिक किया। इन तस्वीरों से खुलासा होता है कि इस स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन को गोल्ड, पिंक और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन पिछले वेरिएंट जैसा ही दिख रहा है। प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के अनुसार, 8 जुलाई को होने वाली फ्लैश सेल से पहले फोन को जेडीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, वीवो एक्स9एस और एक्स9एस प्लस के कथित पोस्टर को एंड्रॉयड हेडलाइंस ने देखा। इस पोस्टर से आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। पोस्टर के मुताबिक, वीवो एक्स9एस में एक स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर होगा। चिपसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला एक क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स ए72 प्रोसेसर और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर है।

इसके अलावा, वीवो एक्स9एस प्लस में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। बढ़ी हुई क्लॉक स्पीड और बेहतर एलटीई मॉडम के अलावा दोनों चिपसेट में बेहद कम फर्क है। दोनों ही वेरिएंट में एड्रेनो 510 जीपीयू होने का खुलासा हुआ है।

वीवो एक्स9एस और वीवो एक्स9एस प्लस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का पता चला है। फोन में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल के सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा। लेकिन पोस्टर में ज़िक्र किया गया है कि फोन में सेल्फी लेने के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

याद दिला दें कि, इससे पहले आई लीक में पता चला था कि वीवो एक्स9एस प्लस एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और इसमें एक 5.85 फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। चूंकि लॉन्च में बहुत ज़्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए हमें सभी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी के लिए बहुत ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo mobile, vivo smartphone, Vivo x9s plus, vivo x9s
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »