Vivo X9s, X9s Plus स्मार्टफोन 6 जुलाई को होंगे लॉन्च

Vivo अगले हफ्ते अपने एक्स9एस और एक्स9एस प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने 6 जुलाई को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

Vivo X9s, X9s Plus स्मार्टफोन 6 जुलाई को होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • लॉन्च टीज़र इमेज प्लेफुलड्रॉयड द्वारा साझा की गई है
  • वीवो एक्स9एस प्लस में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होगा
  • इंटरनेट पर Vivo X9s के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Vivo अगले हफ्ते अपने एक्स9एस और एक्स9एस प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने 6 जुलाई को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। लॉन्च टीज़र से स्मार्टफोन के बारे में बहुत जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन इतना ज़रूर कहा जा सकता है कि Vivo X9s में उसके पुराने वेरिएंट की छाप होगी।

लॉन्च टीज़र इमेज प्लेफुलड्रॉयड द्वारा साझा की गई है। इसमें वीवो एक्स9एस का रियर पैनल पैनल नज़र आ रहा है जिसमें कैमरा पैनल को टॉप में बायीं तरफ जगह मिली है। हैंडसेट के पिछले वेरिएंट में भी इसी डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ था। मज़ेदार बात यह है कि अब तक इंटरनेट पर Vivo X9s के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके प्लस वेरिएंट को चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर ज़रूर लिस्ट किया गया था जिसके बारे में जीएसएमअरिना ने बताया था।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो एक्स9एस प्लस में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा होगा। इसमें 5.85 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले भी होगा। स्मार्टफोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए जाने की बात सामने आई है।

Vivo X9s में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप होने की बात सामने आई है। 20 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेल्फी सेंसर होंगे। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo X9s Plus 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3920 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

वैसे ये सारी जानकारियां आधिकारिक नहीं हैं। ऐसे में हम आपको इन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »