• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X80 के स्‍पेसिफ‍िकेशन लीक, 12GB रैम, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से होगा लैस!

Vivo X80 के स्‍पेसिफ‍िकेशन लीक, 12GB रैम, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से होगा लैस!

फोन को हीटिंग से बचाने के लिए उसमें 4,000mm स्‍क्‍वॉयर का चैंबर होगा।

Vivo X80 के स्‍पेसिफ‍िकेशन लीक, 12GB रैम, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से होगा लैस!

यह 12GB तक LPDDR4 रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • कहा जाता है कि इस फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा
  • यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा
  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने ये स्‍पेसिफ‍िकेशन शेयर किए हैं
विज्ञापन
वीवो (Vivo) के अपकमिंग फ्लैगशिप Vivo X80 स्‍मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। कहा जाता है कि इस फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में मीडियाटेक का  डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर मिलेगा। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में इस स्‍मार्टफोन में डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर होने की बात कही गई थी। Vivo X80 कंपनी की प्रीमियम लाइनअप का एक हिस्सा है। इसमें Vivo X80 Pro और Vivo X80 Pro+ स्‍मार्टफोन भी शामिल हैं। अप्रैल में इन फोन्‍स के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। 

जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्‍ट में बताया है कि Vivo X80 में 6.78 इंच का सैमसंग E5 एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। दावा है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन को हीटिंग से बचाने का इंतजाम भी किया गया है। फोन को हीटिंग से बचाने के लिए उसमें 4,000mm स्‍क्‍वॉयर का चैंबर होगा। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vivo X80 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ LTPO एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह 12GB तक LPDDR4 रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN5 सेंसर मेन होगा। साथ में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX663 शूटर दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन ने Vivo X80 के जो स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं, वो Vivo X80 Pro के अनुमानित स्‍पेक्‍स से मिलते हैं। इस फोन को 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। दोनों फोन्‍स के बीच का असल फर्क तो इन डिवाइसेज के लॉन्‍च होने के बाद ही पता चलेगा। Vivo X80 और Vivo X80 Pro को इसी महीने Vivo X80 Pro+, Vivo X Note, Vivo X Fold, Vivo Pad और iQoo Neo 6 के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। अगले कुछ महीनों में ये फोन इंडिया में भी दस्‍तक दे सकते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp, 120Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • Capable cameras
  • Good battery life, fast charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sharp, 120Hz display
  • Good quality cameras
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • कमियां
  • Software is a bit buggy
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  6. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  7. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »