Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग

सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) के डेटाबेस पर Vivo X500 FE की मॉडल नंबर - V2653 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और WLAN के लिए सपोर्ट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 नवंबर 2026 17:48 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Vivo X500 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

यह Vivo X300 FE की जगह ले सकता है

स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल Vivo की X सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 FE के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह Vivo X300 FE की जगह ले सकता है। 

सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) के डेटाबेस पर Vivo X500 FE की मॉडल नंबर - V2653 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और WLAN के लिए सपोर्ट है। इससे पहले यह स्मार्टफोन इंडोनेशिया के TKDN, यूरोप के EEC और IMEI की वेबसाइट पर समान मॉडल नंबर के साथ दिखा था। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

Vivo X500 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। Vivo X500 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo X500 FE में 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

भारत में इस वर्ष मई में लॉन्च किए गए Vivo X300 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 है। Vivo X300 FE में 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है। Vivo X500 Ultra को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X500 Ultra के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.