Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo X300 Ultra के सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले फीचर वाले वेरिएंट की मॉडल नंबर - V2547DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,722 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,621 प्वाइंट्स मिले हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 16:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 MP का Sony Lytia 901 प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Vivo X300 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है

इसमें 2.4:1 वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशो के साथ 24 fps सिनेमैटिक फ्रेम रेट और मोशन ब्लर इफेक्ट मिलेगा

Photo Credit: Vivo

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo के दो स्मार्टफोन्स को 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में Vivo X300 Ultra और Vivo X300s शामिल हैं। कंपनी ने Vivo X300 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में Vivo ने Blueprint Imaging Technology Communication Conference में Vivo X300 Ultra की इमेजिंग कैपेबिलिटीज की जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन में प्रोफेशनल कैमरा और कॉम्पैक्ट सामान्य कैमरा का ब्लेंड हो सकता है। Vivo X300 Ultra में Zeiss लेंस सेटअप के साथ 1/1.28 इंच Sony Lytia 818 अल्ट्रा-वाइड कैमरा नेक्स्ट-जेनरेशन VCS बायोनिक स्पेक्ट्रम टेक्नोलॉजी के साथ होगा। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony Lytia 901 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप इमेज कंसिसटेंसी में सुधार करता है। इसमें Zeiss T कोटिंग से रिफ्लेक्टिविटी में 20 प्रतिशत तक कमी होती है, जबकि पिक्सल सेंसिटिविटी 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। यह कैमरा डायनैमिक रेंज को बढ़ाने और इमेज नॉयस को घटाने के लिए Low Noise और DCG HDR को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। ऐसा बताया गया है कि Vivo ने अपने टेलीकन्वर्टर सिस्टम को अपडेट किया है जिससे अधिक कॉम्पैक्ट और लाइटवेट डिजाइन में 200 mm की फोकल लेंथ मिलेगी। हाल ही में  Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन्स के साथ 'ब्लूप्रिंट नेटिव कलर' कहा जाने वाला नया कलर साइंस सिस्टम पेश किया जाएगा। इस सिस्टम को Vivo ने डिवेलप किया है और यह प्रोफेशनल कैमरा जैसे रिजल्ट दे सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पोट्रेट्स में नेचुरल लाइटिंग को बरकरार रखता है। 

Vivo X300 Ultra में 2.4:1 वाइडस्क्रीन आस्पेक्ट रेशो के साथ 24 fps सिनेमैटिक फ्रेम रेट और मोशन ब्लर इफेक्ट मिलेगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo X300 Ultra के सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले फीचर वाले वेरिएंट की मॉडल नंबर - V2547DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,722 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,621 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.