Vivo X200, X200 Pro, X200 Pro Mini नए Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने चीन में Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले है।

Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीनी बाजार में फ्लैगशिप Vivo X200 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini शामिल हैं। Vivo X200 सीरीज में Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है। इन तीनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo X200 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200, X200 Pro, X200 Pro Mini Price


Vivo X200 के बेस 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 है, वहीं 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 है। दूसरी ओर 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 5,499 है। Vivo X200 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 है। जबकि 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 है। दूसरी ओर, 16GB+1TB की कीमत CNY 6,499 और 16GB+1TB (सैटेलाइट एडिशन) की कीमत CNY 6,799 है।

Vivo X200 Pro Mini के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 है, वहीं 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 है। Vivo X200 और X200 Pro कलर ऑप्शन के मामले में टाइटेनियम, सैफायर ब्लू, नाइट ब्लैक और व्हाइट मूनलाइट में उपलब्ध है। वहीं X200 Pro Mini टाइटेनियम ब्लू, माइक्रो पाउडर (पिंक), स्ट्रेट फॉरवर्ड (व्हाइट) और सिंपल ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।


Vivo X200, X200 Pro Specifications


Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है, जबकि X200 Pro में 6.78 इंच की OLED  डिस्प्ले है, जिनका1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। दोनों वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट दिया गया है। वीवो एक्स200 और एक्स200 प्रो में 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी है, जबकि Vivo X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी है। दोनों फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 में OIS सपोर्ट के साथ Zeiss बेस्ड 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं X200 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-818 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और V3+ इमेजिंग चिप के साथ 200 मेगापिक्सल Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस हैं, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।


Advertisement
Vivo X200 Pro Mini Specifications


Vivo X200 Pro Mini में 6.3 इंच की 1.5K OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Dimensity 9400 चिपसेट से लैस है। X200 Pro Mini में 16GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X200 Pro Mini में 5,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। X200 Pro Mini स्मार्टफोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 Pro Mini के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT818 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 100x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड Origin OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2640x1216 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.