• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip हुए लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB RAM के साथ धांसू हैं फीचर्स

Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip हुए लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB RAM के साथ धांसू हैं फीचर्स

Vivo X Fold 2 में 8.03 इंच E6 AMOLED LTPO इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2160 x 1916 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip हुए लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB RAM के साथ धांसू हैं फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • वीवो ने दो नए स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip लॉन्च किए हैं।
  • Vivo X Fold 2 में 8.03 इंच E6 AMOLED LTPO इनर डिस्प्ले है।
  • Vivo X Flip में 6.74 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने चीनी बाजार में शुक्रवार को दो नए स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip लॉन्च किए हैं। फोल्डेबल रेंज में आने वाले ये दो स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में जल्द ही शुरू होगी। यहां हम आपको Vivo के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip की कीमत और उपलब्धता


Vivo X Fold 2 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंटं की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,07,500 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,19,400 रुपये) है। कलर ऑप्शन के तहत यह फोन शेडो ब्लैक, चाइना रेड और एजुरे ब्लू में उपलब्ध है।

Vivo X Flip के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंटं की कीमत CNY 5,999 (लगभग 71,600 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,699 (लगभग 80,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन डायमंड ब्लैक, लिंज पर्पल और सिल्क गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 
Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip की बिक्री चीन में 28 अप्रैल, 2023 से शुरू हो रही है। Vivo ने फिलहाल इन दोनों फोन के भारत में आने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Vivo X Fold 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo X Fold 2 में 8.03 इंच E6 AMOLED LTPO इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2160 x 1916 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं इसके आउटर में 6.53 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2520 × 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,600 nits तक है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3 पर काम करता है। Vivo X Fold 2 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में अधिकतम 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। Vivo X Fold 2 में 4,800mAh की बैटरी है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.3 LE, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
 

Vivo X Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo X Flip में 6.74 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2520 × 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं 3 इंच की आउटर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 682 x 422 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3 पर काम करता है। वीवो के इस फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए Vivo X Fold में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है।

Vivo X Flip में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। X Flip में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 4,400mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.3 LE, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.03 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1916x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  2. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  3. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  4. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  5. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  6. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  7. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  8. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  9. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  10. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »